Doubtnut Promotions Sticky

जल उपलब्धता की समस्या को स्पष्ट करते हुए जल संसाधनों के संरक्षण के उपायों को स्पष्ट कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

उपलब्धता की समस्या-जल एक महत्त्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधन है तथा पृथ्वी के लगभग तीन-चौथाई भाग पर जल उपलब्ध है किन्तु इसमें से अधिकांश जल लवणीय है, जो मनुष्य के उपयोग में नहीं आता। पृथ्वी पर केवल 2.7 प्रतिशत जल ही अलवणीय है जिसमें से भी लगभग 70 प्रतिशत भाग बर्फ की चादरों तथा हिमानियों के रूप में अंटार्कटिका, ग्रीनलैण्ड और पर्वतीय प्रदेशों में पाया जाता है अत: मनुष्य के लिए मात्र एक प्रतिशत अलवणीय जल ही उपलब्ध हो पाता है। किन्तु अत्यधिक उपयोग एवं जल प्रदूषकों के कारण कई देशों में जल का संकट उत्पन्न हो गया है। जल स्रोतों के सूखने अथवा जल प्रदूषण के कारण अलवणीय जल की आपूर्ति की कमी के मुख्य कारक बढ़ती जनसंख्या, भोजन एवं नकदी फसलों की बढ़ती मांग, बढ़ता नगरीकरण और बेहतर होता जीवनस्तर है। आज विश्व के अनेक देश जल संकट से गुजर रहे हैं।
जल संसाधनों का संरक्षण-वर्तमान में विश्व में शुद्ध एवं पर्याप्त जल स्त्रोतों की उपलब्धता बड़ा संकट बनता जा रहा है। अतः जल संसाधनों का संरक्षण आवश्यक है। जल संसाधनों के संरक्षण हेतु निम्न उपाय किए जा सकते हैं
(1) अशोधित या आंशिक रूप से शोधित वाहित मल, कृषि रसायनों का विसर्जन और जल निकायों में औद्योगिक बहिःस्राव जल के प्रमुख प्रदूषक हैं। इनसे शुद्ध जल का बचाव करना चाहिए।
(2) प्रदूषित जल को विभिन्न विधियों द्वारा शोधित कर पुनः प्रयोग में लेना चाहिए।
(3) वन और अन्य वनस्पति आवरण धरातलीय प्रवाह को मंद करते हैं तथा वर्षा को भी आकर्षित करते हैं अत: वनों का विस्तार किया जाना चाहिए।
(4) जल रिसाव को कम करने के लिए खेतों को सिंचित करने वाली नहरों को ठीक से पक्का करना चाहिए।
(5) रिसाव और वाष्पीकरण से होने वाली जल क्षति को रोकने हेतु स्प्रिंकलरों से खेतों की सिंचाई करनी चाहिए।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions