Doubtnut Promotions Sticky

एशिया तथा यूरोप में पाए जाने वाले प्रमुख खनिजों का वर्णन कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

एशिया-एशिया में अनेक खनिज पदार्थ पाए जाते हैं। यहाँ विश्व के आधे से अधिक टिन का उत्पादन होता है। चीन, मलेशिया और इंडोनेशिया विश्व के अग्रणी टिन उत्पादकों में हैं। चीन और भारत में लौह-अयस्क के विशाल भण्डार हैं। चीन में सीसा, एन्टीमनी तथा टंग्स्टन का उत्पादन होता है। एशिया में मैंगनीज, बॉक्साइट, निकल, जस्ता तथा ताँबे के भण्डार भी पाए जाते हैं। यूरोप-यूरोप विश्व में लौह-अयस्क का अग्रणी उत्पादक है। रूस, यूक्रेन, स्वीडन और फ्रांस लौह-अयस्क के विशाल भण्डार वाले देश हैं। ताँबा, सीसा, जस्ता, मैंगनीज और | निकल खनिजों के भण्डार पूर्वी यूरोप और यूरोपीय रूस में पाए जाते हैं।

|