Doubtnut Promotions Sticky

स्थानान्तरी कृषि क्या है? इस कृषि की क्या हानियाँ है

Text Solution
Verified by Experts

स्थानान्तरी कृषि में वृक्षों को काटकर और जलाकर भूखण्ड साफ किए जाते हैं तथा जले वृक्षों की राख को मृदा में मिला दिया जाता है। इसके पश्चात् उस भूमि पर फसलों को उगाया जाता है। जब उस भूमि की उर्वरता खत्म हो जाती है तो कृषक वह भूमि छोड़ देता है तथा नई भूमि पर चला जाता है। इस प्रकार कृषक अपने परिवार की | सहायता से स्थान-स्थान पर खेती करता है।
स्थानान्तरी कृषि की हानियाँ-(i) इससे मृदा का क्षरण तथा अपरदन होता है
(ii) वन क्षेत्रों को हानि पहुँचती है।
(iii) इस प्रकार की कृषि से वनस्पति नष्ट हो जाती है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions