Doubtnut Promotions Sticky

सूती वस्त्र उद्योग पर एक लेख लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

सूती वस्त्र उद्योग-कपड़े के लिए धागा बनाना एक प्राचीन कला है। सूती, ऊनी, रेशम, जूट, पटसन का प्रयोग कपड़ा बनाने में होता आया है। वस्त्र उद्योग को उसमें प्रयोग होने वाले धागे के आधार पर विभाजित कर सकते हैं । वस्त्र उद्योग के लिये धागा कच्चा माल होता है। मानवकृत धागा नाइलॉन, पोलिएस्टर और रेयॉन आदि हैं। सूती वस्त्र उद्योग सबसे पुराना और विस्तृत पैमाने पर फैला उद्योग है। औद्योगिक क्रान्ति तक सूती कपड़ा हाथ से बनाया जाता था। आज भारत, चीन, जापान और यू.एस.ए. प्रमुख वस्त्र उद्योग केन्द्र हैं।
भारत प्राचीन समय में ढाका की मलमल के लिये प्रसिद्ध | था। पहली सफल आधुनिक वस्त्र मिल मुम्बई में 1854 में स्थापित हुई थी। वास्तव में यह उद्योग महाराष्ट्र और गुजरात में अधिक फला-फूला, क्योंकि यहाँ इसके लिये अनुकूल जलवायु मिली। आज यह उद्योग कोयंबटूर, कानपुर, चेन्नई, अहमदाबाद, मुम्बई, कोलकाता, लुधियाना, पांडिचेरी तथा पानीपत में स्थापित है।
अहमदाबाद-यह नगर गुजरात में साबरमती नदी के किनारे स्थित है। यहाँ पर पहली मिल 1859 में स्थापित हुई और यह शीघ्र ही भारत का दूसरा बड़ा केन्द्र बन गया। अहमदाबाद को भारत का मानचेस्टर कहा जाता है क्योंकि यहाँ इस उद्योग के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ मिलती हैं। लेकिन अब अहमदाबाद वस्त्र उद्योग के समक्ष कुछ समस्याएँ | उत्पन्न हो गई हैं। इसलिए बहुत से सूती वस्त्र उद्योग बन्द हो गये हैं।
ओसाका-ओसाका जापान का प्रमुख वस्त्र उद्योग केन्द्र है। इस जापान का मानचेस्टर कहते है। इस उद्योग के यहा विकसित होने के कई कारण हैं। यहाँ की आर्द्र जलवायु इस उद्योग के लिए बहुत अनुकूल है। योडो नदी से पानी मिल जाता है। कपास मिस्त्र, भारत, चीन और यू.एस.ए. से आयात की जाती है । तैयार माल अधिकतर निर्यात कर दिया जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions