Doubtnut Promotions Sticky

जनसंख्या परिवर्तन को प्रभावित करने वाले किन्हीं तीन कारकों को स्पष्ट कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

(1) जन्म दर- जन्म दर का तात्पर्य प्रति 1000 व्यक्तियों पर जीवित जन्मों की संख्या की माप से है। जिस देश में जन्म दर अत्यधिक होती है वहाँ तेजी से जनसंख्या बढ़ती है।
(2) मृत्यु दर-मृत्यु दर का तात्पर्य प्रति 1000 व्यक्तियों पर मरने वालों की संख्या की माप से है। जिस देश की । मृत्यु दर बहुत कम एवं जन्म दर ज्यादा होती है वहाँ जनसंख्या तेजी से बढ़ती है।
(3) प्रवास-जब व्यक्ति एक देश छोड़ता है तो इसे उत्प्रवास कहते हैं, इससे जनसंख्या कम होती है। जब व्यक्ति नए देश में जाता है तो इसे आप्रवास कहते हैं जिससे नए देश की जनसंख्या बढ़ती है।

|