Doubtnut Promotions Sticky

अंग्रेजों ने सरकारी दस्तावेजों को किस तरह सुरक्षित रखा?

Text Solution
Verified by Experts

अंग्रेजों ने सरकारी दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए सभी शासकीय संस्थानों में अभिलेख कक्ष बनवाये। उन्होंने तहसील के दफ्तरों, कलेक्टरेट, कमिश्नर के दफ्तर, प्रान्तीय सचिवालय, कचहरी आदि सभी के लिए उनके पृथक्-पृथक् रिकॉर्ड रूम बनवाये, जिनमें सरकारी दस्तावेजों को सुरक्षित रखा जाता था। महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों को बचाकर रखने के लिए अभिलेखागार (आर्काइव) तथा संग्रहालय जैसे संस्थान भी बनाये गये। उन्नीसवीं सदी के शुरुआती वर्षों में सुलेखनवीसों द्वारा दस्तावेजों की नकलें बनवाई जाती थीं। बाद में छपाई तकनीक द्वारा सरकारी दस्तावेजों की अनेक प्रतियाँ बनाई जाने लगीं।

|