Doubtnut Promotions Sticky

मान लीजिए कि आप भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन में सक्रिय हैं। इस अध्याय को पढ़ने के बाद संक्षेप में बताइए कि आप संघर्ष के लिए कौनसे तरीके अपनाते और आप किस तरह का स्वतन्त्र भारत रचते?

Text Solution
Verified by Experts

(1) मैं संघर्ष के लिए अहिंसा, सत्याग्रह, नागरिक अवज्ञा, हड़ताल जैसे शान्तिपूर्ण तरीके अपनाता इसका कारण है कि इन तरीकों से लोग राष्ट्रीय आन्दोलन में अधिक रचनात्मक भूमिका निभा सकते थे। मैं हिंसा का तरीका नहीं अपनाता।
(2) मैं ऐसा स्वतन्त्र भारत रचता जिसमें सभी लोग आत्म सम्मान के साथ जीवन-यापन करते। देश में गरीबी का नामोनिशान नहीं होता। सभी धर्मों के लोग सहिष्णुता से साथ-साथ रहते, जातिगत भेदभाव भी खत्म करता। इसके साथ मेरे स्वतन्त्र भारत में भ्रष्टाचार के लिए भी कोई जगह नहीं होती।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions