Doubtnut Promotions Sticky

पहले विश्व युद्ध से भारत पर कौनसे आर्थिक असर पड़े?

Text Solution
Verified by Experts

पहले विश्व युद्ध से भारत पर निम्नलिखित आर्थिक असर पड़े
(1) इस युद्ध की वजह से ब्रिटिश भारत सरकार के रक्षा व्यय में भारी वृद्धि हो गई थी। इस खर्चे को निकालने के लिए सरकार ने निजी आय और व्यावसायिक मुनाफे पर कर बढ़ा दिया था।
(2) सैनिक व्यय में वृद्धि तथा युद्धक सामग्री की आपूर्ति की वजह से जरूरी चीजों की कीमतों में भारी उछाल आया और आम लोगों की जिन्दगी मुश्किल होती गई।
(3) इस युद्ध ने औद्योगिक वस्तुओं, जैसे-जूट के बोरे, कपड़े, रेल की पटरियाँ आदि की माँग बढ़ा दी और अन्य देशों से भारत आने वाले आयात में कमी ला दी थी।
(4) व्यावसायिक समूहों ने युद्ध से बेहिसाब मुनाफा कमाया। युद्ध के दौरान भारतीय उद्योगों का विस्तार हुआ और भारतीय व्यावसायिक समूह विकास के लिए अधिक अवसरों की माँग करने लगे।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions