Doubtnut Promotions Sticky

मोल संकल्पना क्या है? इसकी आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए मोलर-द्रव्यमान को परिभाषित कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

मोल संकल्पना-रसायन शास्त्र में अतिसूक्ष्म स्तर पर कणों (जैसे-परमाणुओं, अणुओं, कणों, इलेक्ट्रॉनों आदि) की संख्या ज्ञात करने के लिए रसायनज्ञों को एक मानक मात्रक की आवश्यकता अनुभव हुई। इसलिए मोल संकल्पना का प्रादुर्भाव हुआ। इसके अनुसार,
..किसी पदार्थ का एक मोल उसकी वह मात्रा है जिसमें उतने ही कण उपस्थित होते हैं, जितने कार्बन-12 समस्थानिक के ठीक 12 ग्राम(या 0.012 ग्राम) में परमाणुओं की संख्या होती है।
यहाँ यह तथ्य महत्त्वपूर्ण है कि किसी पदार्थ के एक मोल में कणों की संख्या सदैव समान होगी, भले ही वह कोई भी पदार्थ हो। इस संख्या के सही निर्धारण के लिए कार्बन-12 परमाणु का द्रव्यमान, द्रव्यमान स्पेक्ट्रममापी द्वारा ज्ञात किया गया जिसका मान 1.992648×1023 ग्राम प्राप्त हुआ। कार्बन के 1 मोल का द्रव्यमान 12 ग्राम होता है, अतः कार्बन के 1 मोल में परमाणुओं की संख्या इस प्रकार होगी -
=12 /C121.992648×1023/C12 परमाणु
=6.0221367×10236.022×1023 परमाणु/मोल
1 मोल में कणों की यह संख्या अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है। इसे .आवोगाद्रो संख्या. कहते हैं तथा .N. या NA. से व्यक्त करते हैं।
मोल संकल्पना की आवश्यकता-परमाणु और अणु आकार में अत्यन्त छोटे होते हैं
उदाहरणस्वरूप
1 मोल में ऑक्सीजन परमाणुओं की संख्या =6.022×1023
3 मोल में ऑक्सीजन परमाणुओं की संख्या
=3×6.022×1023=1.81×1024 परमाणु
उपर्युक्त उदाहरण से स्पष्ट है कि ऑक्सीजन परमाणुओं की संख्या 1.81×1024 में व्यक्त करना अपेक्षाकृत कठिन कार्य है, अपितु इन्हें 3 मोल ऑक्सीजन परमाणु के रूप में व्यक्त करना अत्यन्त सरल है।
मोल द्रव्यमान-मोल को परिभाषित करने के पश्चात् किसी पदार्थ या उसके घटकों के एक मोल के द्रव्यमान को सरलता से प्राप्त किया जा सकता है।
किसी पदार्थ के एक मोल के ग्राम में व्यक्त द्रव्यमान को उसका .मोलर द्रव्यमान. कहते हैं।
ग्राम में व्यक्त मोलर द्रव्यमान संख्यात्मक रूप से परमाणु द्रव्यमान या आण्विक द्रव्यमान या सूत्र द्रव्यमान के बराबर होता है। उदाहरणार्थ -
जल का मोलर द्रव्यमान = 18.02 ग्राम
सोडियम क्लोराइड का मोलर द्रव्यमान = 58.5 ग्राम

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions