Doubtnut Promotions Sticky

बीमारी क्या है? वाइरस तथा निमेटोड के द्वारा उत्पन्न होने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियों की व्याख्या कीजिए तथा उनकी रोकथाम के उपाय लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

बीमारी (Disease)-शरीर की वह दशा जिसमें शरीर या इसके किसी भाग के सामान्य प्रकार्यों में गतिरोध उत्पन्न हो जाता है, रोग कहलाती है। कुपोषण, आनुवंशिक अव्यवस्था, रोगाणुओं के संक्रमण के कारण उत्पन्न विकार को रोग कह सकते हैं। सभी रोगों के विशिष्ट लक्षण होते हैं जिससे मनुष्य के अस्वस्थ होने का पता लगता है। सामान्यतया रोगों को तीन समूह में वर्गीकृत कर लेते हैं -
(i) रोगाणुओं द्वारा-ये संक्रामक या असंक्रामक होते हैं। (ii) क्रियात्मक रोग-शरीर की उपापचय क्रियाओं के असामान्य होने के कारण होते हैं। ये सामान्य या आनुवंशिक होते हैं। (iii) अपूर्णता रोग-पोषक तत्वों की कमी या अभाव के कारण उत्पन्न होते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions