Doubtnut Promotions Sticky

कौन-सा कीट मलेरिया के परजीवी को फैलाता है? विभिन्न प्रकार के मलेरिया पर टिप्पणी कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

मलेरिया चर प्लाज्मोडियम प्रोटोजोआ परजीवी के कारण होता है। मादा ऐनोफेलीज मच्छर इस रोग को फैलाती है।
मलेरिया के प्रकार
1. सुदम तृतीयक मलेरिया (Benign Tertian malaria)-इस ज्वर की पुनरावृत्ति 48 घण्टे पश्चात् होती है। यह प्लाज्मोडियम वाइवैक्स (Plasmodium vivax) के कारण होता है। 2. दुर्दम तृतीयक मलेरिया (Malignant Tertian malaria)-इसमें ज्वर की पुनरावृत्ति 48 घण्टे के अन्तराल पर होती है। इसमें अधिकांश लाल रुधिराणु नष्ट हो जाते हैं। संक्रमित लाल रुधिराणुओं के गुच्छ रक्त पारसचरण यह प्राणघातक होता है। यह प्लाज्मोडियम फैल्सीपैरम (Plasmodium falciparum) के कारण होता है। 3. चतुर्थक मलेरिया (Quartan malaria)- इसमें ज्वर की पुनरावृत्ति 72 घण्टे के अन्तरालं पर होती है। यह रोग घातक नहीं होता। इसे सबक्लीनिकल मलेरिया भी कहते हैं। यह प्लाज्मोडियम मलेरियाई (Plasmodium malariae) द्वारा होता है। 4. दैनिक मलेरिया (Quotidian malaria) यह प्लाज्मोडियम परजीवी को एक से अधिक जातियों के संक्रमण के कारण होता है। इसमें ज्वर प्रतिदिन आता रहता है। 5.ओवल मलेरिया (Oval malaria)-इसे मन्द तृतीयक (Mild tertian) मलेरिया भी कहते हैं। यह प्लाज्मोडियम ओवेल (Plasmodium ovale) के कारण होता है। यह अधिक हानिकारक नहीं होता।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions