Doubtnut Promotions Sticky

जीनी अभियान्त्रिकी से आप क्या समझते हैं?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जीनी अभियान्त्रिकी (Genetic engineering) जीवों के आनुवंशिक पदार्थ (D.N.A) में परिवर्तन करके पादपों व जन्तुओं की मानवोपयोगी नस्लों के विकास की विधियों को सामान्य रूप से जीनी अभियान्त्रिकी कहते हैं। जीनी अभियान्त्रिकी की नींव सन् 1970 में नाथन्स एवं स्मिथ की खोज से पड़ी। इसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जीनी अभियान्त्रिकी की क्रियाविधि एक जटिल प्रक्रिया है। इसमें D.N.A. के एक वांछित टुकड़े को अलग करते हैं। इसके पश्चात् वाहक D.N.A. अणु का चयन करते हैं। D.N.A. के इस वांछित टुकड़े को एक अन्य वाहक D.N.A. से जोड़ देते हैं। इस प्रकार निर्मित होने वाले .D.N.A. को पुनर्संयोजित D.N.A. तथा इस विधि को पुनर्संयोजन D.N.A. तकनीक कहते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions