Doubtnut Promotions Sticky

समझाइए किस प्रकार बाहरी प्रजाति के आक्रमण से किसी क्षेत्र की प्रजाति विविधता कम हो जाती है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

किसी भी क्षेत्र में बाहरी प्रजाति (alien or foreign species) का प्रवेश चाहे वह जानबूझकर किया गया हो या अनजाने में हो, स्थानीय प्रजाति विविधता को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करता है। इनको प्रजातियों की विलुप्ति का दूसरा सबसे बड़ा कारण माना जाता है।
किसी अन्य पारितन्त्र या अन्य भौगोलिक क्षेत्र से किसी नए पारितन्त्र में यह आक्रामक (invasive) प्रजाति की तरह व्यवहार करती है।
उदाहरण के लिए पूर्वी अफ्रीका की लेक विक्टोरिया में नील नदी की मछली माइल पर्च (Nile perch) को प्रवेश कराने पर । यह मछली आक्रामक होकर वहाँ की मूल सिकलिङ मछलियों (Cieklid fish) की 200 से अधिक प्रजातियों की विलुप्ति का कारण बनी।
भारत में जलकुम्भी एक विनाशक खरपतवार की तरह वृद्धि कर रहा है व इसके कारण भारत के जलाशयों की मूलं प्रजातियाँ कम हो रही हैं। जलकुम्भी को इसके सुन्दर फूलों के कारण ऑस्ट्रेलिया से लाया गया था। भारत में अनजाने में आए दो खरपतवार पार्थीनियम (गाजर घास) तथा आजींमोन मैक्सीकाना भी दुर्दमखरपतवार बने हुए हैं जो स्थानीय जैव विविधता के लिए चुनौती बने हुए हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions