Doubtnut Promotions Sticky

चिपको आन्दोलन पर टिप्पणी लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

चिपको आन्दोलन (Chipko Movement)
वन संरक्षण हेतु तथा वृक्षों को अनावश्यक रूप से काटने से रोकने के लिए प्रथम आन्दोलन सन् 1730 में राजस्थान के जोधपुर जिले के खेजड़ली नामक गाँव में हुआ था। जलाने की लकड़ी उपलब्ध कराने के लिए, इस गाँव के वृक्षों को काटने के आदेश राजस्थान के महाराजा अभय सिंह द्वारा दिए गए थे। इसके विरोध में हुए आन्दोलन का नेतृत्वं अमृता देवी व उनकी पुत्रियों ने किया था। बाद में विवश होकर राजा को अपना आदेश वापस लेना पड़ा था। अमृता देवी के साथ उनकी तीन पुत्रियों, 363 सम्बन्धियों तथा अनुयायियों को पेड़ों से चिपके हुए मार डाला गया था। इसी प्रकार दिसम्बर सन् 1972 में भी टिहरी गढ़वाल में एक आन्दोलन हुआ ऊपरी अलकनन्दा के रेणी गाँव में चिपको आन्दोलन का उदय हुआ। चिपको शब्द महिलाओं की भावनात्मक पुकार थी, जो वृक्षों के बचाव हेतु संघर्ष करते-करते मुंह से निकली। चिपको आन्दोलन के अन्तर्गत महिलाएँ पेड़ों से चिपककर मजदूरों की कुल्हाड़ी से पेड़ों को बचाती थीं। धीरे-धीरे इस तरह का .वृक्ष बचाओ अभियान. पूरे उत्तराखण्ड में फैल गया। इसी प्रकार अडवानी ग्राम की स्त्रियों ने भी पेड़ों के चारों ओर पवित्र धागे बाँधकर फरवरी सन् 1978 में पुलिस की गोलियों का सामना किया तथा जेल गई।
यह आन्दोलन राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सुन्दरलाल बहुगुणा के नेतृत्व में चला। इसके अनुसार वृक्षों का मुख्य उत्पाद लकड़ी ही नहीं वरन् मृदा, जल एवं ऑक्सीजन भी है। इस आन्दोलन ने वृक्षों की कटाई के विरुद्ध पूरे देश में जन-जागृति पैदा की। चिपको आन्दोलन का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक सन्तुलन के लिए वृक्षारोपण करना तथा आर्थिक स्वावलम्बन के लिए वनों का व्यापारीकरण बन्द करना था। चिपको आन्दोलन की धारणा के अनुसार, वनों की मुख्य उपज---Fuel (धन), Fodder (चारा), Fertilizers (खाद), Fruits (फल) एवं Fibres (रेशे) आदि हैं। इन्हें .F. के नाम से भी जाना जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions