Doubtnut Promotions Sticky

दीपों का त्योहार दीपावली

Text Solution
Verified by Experts

प्रस्तावना-भारतवर्ष में प्रतिवर्ष अनेक त्योहार मनाये जाते हैं । दीपावली भारतीय संस्कृति और हिन्दू धर्म की दृष्टि से मनाया जाने वाला त्योहार है। सम्पूर्ण देश में सभी नागरिक अत्यन्त प्रसन्नता और उल्लास के साथ बड़ी धूमधाम से इसे मनाते हैं। मनाने का समय-दीपावली का त्योहार कार्तिक मास में मनाया जाता है। धनतेरस से भाईदूज तक यह त्योहार मनाया जाता है। अमावस्या की रात को लक्ष्मीपूजन किया जाता है और दीपों की कतारें सजाई जाती हैं।
मनाने का कारण-हिन्दू जनता के मतानुसार वनवास से चौदह वर्ष उपरान्त राम अयोध्या लौटे तो लोगों ने दीपों से अपने घरों को सजाकर उनका स्वागत किया। कुछ लोग इसका सम्बन्ध कृष्ण द्वारा नरकासुर वध की कथा से जोड़ते हैं। जैन धर्म वाले महावीर स्वामी से सम्बन्धित कोई कथा कहते हैं तो कछ लोग इस दिन हनमान की जयन्ती बताते हैं। उल्लास की दृष्टि से मनाये जाने वाले त्योहारों में यह प्रमुख त्योहार है।
मनाने की विधि-दीपावली का त्योहार शरद् ऋतु की समाप्ति पर मनाया जाता है। इस त्योहार को मनाने से पहले सभी व्यक्ति अपने-अपने घरों व दुकानों की सफाई करते हैं और मकानों को सजाते हैं। दीपावली के दिन तो सभी लोग सायंकाल को अपने अपने घरों को दीपों की रोशनी से सजाते हैं।
शहरों में लोग बिजली की रंग-बिरंगी रोशनी से घरों व दुकानों को सजाते हैं। दीपावली के पहले दिन यानी धनतेरस को गृहिणियाँ नये बर्तन खरीदना शुभ मानती हैं। दीपावली के दिन प्रत्येक घर में लक्ष्मी-पूजन होता है। दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। भाई-दूज. को बहिनें अपने भाइयों के ललाट पर तिलक लगाती हैं। इस प्रकार यह त्योहार पाँच दिन तक बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है।
उपसंहार-हिन्दुओं के त्योहारों में दीपावली का विशेष महत्त्व है। यह हमारी सामूहिक मंगलेच्छा का प्रतीक है। इस दिन लक्ष्मी-पूजन करके सबकी उन्नति और समृद्धि की कामना की जाती है।

|