Doubtnut Promotions Sticky

मेरा प्रिय खेल-हॉकी

Text Solution
Verified by Experts

प्रस्तावना-हमारे देश में हॉकी का खेल काफी लोकप्रिय है। भारत में इस खेल के अनेक ऐसे खिलाड़ी हुए हैं, जो विश्व में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी माने जाते हैं। यह खेल हमारे देश में सन् 1905 ई. में प्रारम्भ हुआ। ओलम्पिक में भारत की हॉकी टीम सन् 1928 में सर्वप्रथम गई थी और जीतकर आई थी। तब से भारतीय हॉकी टीम सभी अन्तर्राष्ट्रीय मैचों और ओलम्पिक खेलों में भाग लेती आ रही है।
खेल खेलने का ढंग-हॉकी का खेल शक्ति और स्फूर्ति का खेल है। इसमें दोनों टीमों के ग्यारह-ग्यारह खिलाड़ी होते हैं। फुटबॉल के खेल की तरह इसमें गोलकीपर, फारवर्ड, बैंक, हॉफ बैक आदि खिलाड़ी होते हैं। यह खेल 35-35 मिनट की अवधि का होता है तथा 10 मिनट का मध्यान्तर रहता है। प्रत्येक खिलाड़ी के हाथ में स्टिक रहती है, जिससे वह गेंद को खेलता है। हॉकी के खेल के कई नियम-उपनियम हैं।
खेल-वर्णन-हॉकी मेरा प्रिय खेल है। एक बार हमारे विद्यालय की हॉकी टीम का आदर्श विद्या मन्दिर की टीम के साथ प्रदर्शन मैच हुआ। उस मैच में मैंने हॉफ बैक बनकर अच्छा प्रदर्शन किया। विपक्षी टीम के खिलाड़ी हमसे आयु में कुछ बड़े थे, इस कारण वे हमारी टीम को काफी परेशान करते रहे । परन्तु हॉफ बैंक की जगह पर मैं फुर्ती दिखाता रहा, जिससे विपक्षी टीम हम पर कोई भी गोल नहीं कर सकी। खेल के अन्तिम क्षणों में मैंने अपने फारवर्ड खिलाड़ी को एक ऐसा पास दिया कि जिससे वह विपक्षी टीम के पैनल्टी क्षेत्र में पहुंचकर एक गोल करने में सफल रहा। खेल का समय शीघ्र समाप्त हो गया तथा हम एक गोल से विजयी रहे। खेल समाप्ति के बाद गुरुजनों ने हमें बधाई दी और हम हर्षोल्लास के साथ अपने विद्यालय में लौट आये। उपसंहार-इस तरह हॉकी का खेल टीम-भावना का परिचायक है। इसमें प्रत्येक खिलाड़ी का पूरा सहयोग रहता है, तभी टीम को विजय मिलती है। स्वास्थ्य-लाभ की दृष्टि से इसका विशेष महत्त्व है। इससे अच्छा मनोरंजन भी हो सकता है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions