Doubtnut Promotions Sticky

जैवमण्डल से क्या आशय है? जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र क्यों बनाए जाते हैं?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जैवमण्डल-यह पृथ्वी का वह भाग है जिसमें सजीव पाए जाते हैं अथवा जो जीवन-यापन योग्य है, जैवमण्डल कहलाता है। जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र-यह एक ऐसा क्षेत्र होता है जहाँ जैव विविधता को संरक्षित किया जाता है। जैव विविधता से आशय किसी क्षेत्र विशेष में पाए जाने वाले सभी पौधे, जन्तु और सूक्ष्मजीवों की विभिन्न प्रजातियों से है। आरक्षित क्षेत्र से हम उस क्षेत्र की जैव विविधता एवं संस्कृति को सुरक्षित रखते हैं। किसी जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र के अन्तर्गत अन्य संरक्षित क्षेत्र भी हो सकते हैं। पचमढ़ी जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र में सतपुड़ा नामक एक राष्ट्रीय उद्यान तथा बोरी एवं पचमढ़ी नामक दो वन्य जन्तु अभयारण्य आते हैं। अतः आरक्षित क्षेत्र से क्षेत्र पारितन्त्र को भी सुरक्षा मिलती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions