Doubtnut Promotions Sticky

कॉण्ड्रिक्थीज मछलियों के प्रमुख लक्षण लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

कॉण्ड्रिक्थीज (Chondrichthyes) मछलियों के प्रमुख लक्षण निम्न हैं
1. इस वर्ग के सदस्य समुद्रीय होते हैं।
2. इनका अन्त:कंकाल उपास्थिल (Cartilagenous) होता है।
3. बाह्य कंकाल प्लेकॉयड शल्कों का बना होता है।
4. इनमें 5-7 जोड़ी गिल दरारें (Gill slits) पायी जाती हैं।
5. गिल दरारों पर आपरकुलम अनुपस्थित होता है।
6. इनमें J की आकृति का आमाशय पाया जाता है तथा इनकी आन्त्र में सर्पिल कपाट (Spiral Valve) पाया जाता है।
7. नर प्राणी में क्लासपर (Clasper) मैथुनी अंग के रूप में पाये जाते हैं। अवस्कर पाया जाता है।
8. इस वर्ग की मछलियों के सिर के पृष्ठ भाग पर लोरेंजिनी तुम्बिकाएँ (ampulla of lorenzini) नामक तापग्राही संवेदांग पाये जाते हैं।
9. हृदय में दो वेश्म, एक आलिन्द व एक निलय पाया जाता है। इनके अलावा हृदय में शिराकोटर तथा कोनस आर्टिरियोस पाया जाता है।
10. निषेचन आन्तरिक | ये अण्डप्रजक या शिशुप्रजक होते हैं। उदाहरण स्कोलिओडोन, स्फिरना।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions