Doubtnut Promotions Sticky

पशु प्रजनन के महत्व पर टिप्पणी कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

वानस्पतिक या पादप उद्यान (Botanical gareden)-यह वास्तव में आर्थिक एवं वैज्ञानिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण जीवित पादपों का संग्रह (collection), पुरःस्थापन (introduction), संवर्धन (cultivation) तथा परिरक्षण (preservation) होता है। जिसका प्रयोग विभिन्न प्रकार के अध्ययनों में किया जाता है। वानस्पतिक उद्यान, वानस्पतिक शिक्षा तथा अन्वेषण जीव जगत 117 (research) में अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है। 18वीं शताब्दी में औषधीय उद्यानों का संवर्धन किया जाता था। प्रथम वानस्पतिक उद्यान की स्थापना ग्रीस की राजधानी एथेन्स (Athens) में थियोफ्रेस्टस (Theophrastus), 372-287 (B.C.) ने की थी। भारतवर्ष का प्रथम वानस्पतिक उद्यान रॉयल बोटेनिकल गार्डन, कोलकाता में स्थापित किया गया है। इसे अब इण्डियन बोटेनिकल गार्डन कहा जाता है।
वानस्पतिक उद्यानों का महत्त्व (Importance of Botanical gardens)-ये वैज्ञानिक एवं शैक्षिक दृष्टि से अति महत्त्वपूर्ण होते हैं। इसके अतिरिक्त वानस्पतिक उद्यानों के निम्नलिखित महत्त्व हैं
(i) वानस्पतिक उद्यान, वर्गिकी विज्ञान (taxonomy) में सहायक होते हैं। विभिन्न क्षेत्रों से सम्बन्धित फ्लोरा (flora) अथवा पादपों के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान करने हेतु ये अन्वेषण केन्द्र (research centre) के रूप में कार्य करते हैं।
(ii) वानस्पतिक उद्यानों में पादपों की विभिन्न प्रजातियाँ उगायी जाती हैं जो अनेक वानस्पतिक अन्वेषणों (botanical researches) में प्रयुक्त की जाती हैं।
(iii) विलुप्त हो रहीं दुर्लभ व संकटग्रस्त पादप प्रजातियों के संरक्षण में भी वानस्पतिक उद्यानों की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती
(iv) वानस्पतिक उद्यानों में पादप उनके वंश (genus) अथवा कुलों (families) या आवासीय प्रवृत्ति के आधार पर उगाए । जाते हैं, जो विद्यार्थियों को स्वअध्ययन (self study) में सहायक होते हैं।
(v) बड़े शहरों में विकसित वानस्पतिक उद्यान, वायु का शुद्धिकरण करके वातावरण को स्वच्छ बनाने में सहायक होते हैं।
(vi) विश्व के अनेक भागों में पाए जाने वाले वानस्पतिक उद्यानों में पादपालय (herbarium) तथा पुस्तकालय (libraries) पाए जाते हैं जो वर्गिकीविज्ञों (taxonomist) को एक ही स्थान पर अध्ययन की सुविधा प्रदान करते हैं।
(vii) उष्णकटिबंधीय (tropical) तथा उपोष्ण (subtropical) जलवायु के पौधों को कृषि, वन, उद्यान, औषधि व अन्य . क्षेत्रों में उपयोगिता पर शोध करने के लिए।
(viii) आर्थिक महत्त्व के औषधीय पादप तथा सजावट के लिए उगाए जाने वाले विशिष्ट पौधों एवं उनके वन्य प्रजनकों (wild progenitors) के जननद्रव्य को सुरक्षित रखना।
(ix) जनसमुदाय को वृक्षों के महत्त्व के विषय में जागरूक करना।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions