Doubtnut Promotions Sticky

परिवार नियोजन की आवश्यकता क्यों है? जन्म नियन्त्रण के लिए प्रयोग होने वाले विभिन्न उपायों का वर्णन कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जनसंख्या विस्फोट—किसी निश्चित क्षेत्र में निश्चित समय में बढ़ी हुई आबादी को जनसंख्या वृद्धि कहते हैं। यह स्थान की जलवायु, भूमि की प्रकृति, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति और जन्म एवं मृत्यु दर पर निर्भर करती है। आबादी की तीन गति से वृद्धि को जनसंख्या विस्फोट कहते हैं।
जनसंख्या विस्फोट के परिणाम (Results of Explosion of Population)
अथवा
परिवार नियोजन की आवश्यकता (Necessity of Family Planning)
बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण निम्नलिखित समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं -
1. खाद्य आपूर्ति की समस्या (Problem of Food Supply).- जनसंख्या वृद्धि के कारण हमारे देश के समक्ष खाद्य आपूर्ति की समस्या उत्पन्न हो गई है। जनसंख्या की वृद्धि के अनुपात में खाद्यान्नों का उत्पादन कम हो रहा है जिससे लोगों को खाद्य-सामग्री कम मात्रा में उपलब्ध हो पा रही है। बच्चे कुपोषण का शिकार हो रहे हैं। शिशुओं के शारीरिक-मानसिक विकास पर कुपोषण का बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
2. शिक्षा व्यवस्था की समस्या (Problem of Education System).—शिक्षण संस्थाओं की संख्या कम होने से बढ़ती हुई आबादी के कारण बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रवेश पाना कठिन हो रहा है। विद्यालयों के कमरे, फर्नीचर और खेल के मैदान बढ़ती हुई आबादी के दृष्टिकोण से छोटे पड़ते जा रहे हैं। छात्रों को बैठने की उचित सुविधा उपलब्ध न होने के कारण अनेक छात्र शारीरिक वक्रता एवं कम दिखाई देने के शिकार हो जाते हैं।
3. रोजगार की समस्या (Problem of Employment)- जनसंख्या की तीव्र वृद्धि से बेरोजगारी की समस्या बढ़ती जा रही है। बेरोजगार व्यक्ति के परिवार को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
4. स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवा समस्या (Problem of Health and Clinical Services)— परिवार में अधिक बच्चे होने से माँ का स्वास्थ्य खराब हो जाता है जिससे बच्चों की उचित देखभाल न होने से वे बीमार और दुर्बल हो जाते हैं। हमारे देश में अस्पतालों की संख्या आबादी के अनुपात में कम है। जनसंख्या वृद्धि के अनुपात में उचित उपचार एवं औषधियों की व्यवस्था का भी अभाव रहता है।
उपर्युक्त कारणों अथवा निष्कर्षों के फलस्वरूप परिवार नियोजन की आवश्यकता, जनसंख्या विस्फोट के परिणाम है।
जनसंख्या वृद्धि के कारण (Reasons of Increase in Population)
जनसंख्या वृद्धि के निम्नलिखित कारण हैं
1.रहन-सहन का स्तर (Living status)- हमारे देश की जनता का रहन-सहन निम्न स्तर का है। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली अधिकांश जनता निर्धन है। वह इस बात में विश्वास करती है कि जितने अधिक बच्चे होंगे, वे काम करके अधिक धनोपार्जन करेंगे। अत: निर्धन परिवार के.व्यक्ति जनसंख्या नियन्त्रण पर ध्यान नहीं देते हैं।
2.निरक्षरता (Illiteray)—भारत में निरक्षरता का प्रतिशत अधिक होने के कारण व्यक्ति छोटे परिवार के महत्त्व को नहीं जानते। अतः इस कारण से भी अज्ञानतावश अनवरत् सन्तानोत्पत्ति होती रहती है।
3. सामाजिक रीति-रिवाज (Social tradition) हमारे देश में बच्चों को ईश्वर की देन माना जाता है। किसी भी प्रकार के परिवार नियोजन के उपायों को अपनाना ईश्वर की अवहेलना माना जाता है। पुत्र/पुत्री का विवाह. एक आवश्यक धार्मिक कर्तव्य माना जाता है। परिवार में पुत्र का जन्म भी आवश्यक माना जाता है। यह कहा जाता है कि परिवार का नाम पुत्र से ही चलता है। पितृ ऋण तभी उतरता है, जब पुत्र उत्पन्न हो जाए। अतः पुत्र प्राप्ति की कामना में लोग सन्तानों को पैदा करते रहते हैं।
4.कम आयु में विवाह (Marriage in early age)-ग्रामीण तथा अशिक्षित परिवारों में आज भी बाल-विवाह की प्रथा का प्रचलन । कानूनी प्रतिबन्धों के बावजूद कम आयु में विवाह सम्पन्न हो जाते हैं जिनके कारण कम आयु में ही ये दम्पति सन्तानें उत्पन्न करने लगते हैं। शारीरिक अपरिपक्वता के कारण संतति पर भी इसका कुप्रभाव पड़ता है।
जनसंख्या वृद्धि पर नियन्त्रण (Control on Increase in Populations)
जनसंख्या वृद्धि पर नियन्त्रण के लिए निम्नलिखित उपाय किए जा सकते हैं
1. कानूनी व्यवस्था (Legal system)-थाईलैण्ड, चीन, स्विट्जरलैण्ड और फिलिपीन्स आदि देशों की तरह हमारे देश में भी जनसंख्या नियन्त्रण के लिए संविधान में कठोर कानूनी व्यवस्था होनी चाहि चाहिए
संविधान के 42वें संशोधन (सन् 1976) में संसद और विधानसभाओं को जनसंख्या नियन्त्रण के लिए कानून बनाने के अधिकार प्रदत्त किए गए हैं। समय की माँग है कि राज्य सरकारें परिवारों को सीमित रखने सम्बन्धी कानून तुरन्त बनाएँ और उनका प्रभावी क्रियान्वयन कराएँ।
2. शिक्षा व्यवस्था (Education system)-जनसंख्या वृद्धि को रोकने तथा. परिवार को सीमित रखने के सम्बन्ध में जनता को शिक्षित रखने कार्यक्रम में तेजी लानी चाहिए।
3. आर्थिक स्थिति में सुधार (Improvement in economic status) लोगों को उचित रोजगार तथा व्यवसाय मिलने चाहिए जिससे उनके आर्थिक स्तर में सुधार हो सके।
4. परिवार कल्याण सम्बन्धी कार्यक्रमों को बढ़ाना (To increase the family welfare programmes)—परिवार को सीमित रखने के लिए, कुछ ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए जिससे परिवार को सीमित रखने के कार्यक्रमों में लोगों की रुचि बढ़े। जैसे-सीमित परिवार वाले व्यक्तियों के बच्चों की निःशुल्क शिक्षा, मुफ्त इलाज की व्यवस्था, सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता या अन्य कार्यक्रमों में प्राथमिकता आदि।
5: सीमित परिवार (Planned family) जनसंख्या नियन्त्रण में ही जन कल्याण निहित है अर्थात् छोटा परिवार ही सुखी परिवार हो सकता है।
6. स्वास्थ्य एवं यौन शिक्षा (Health and sex education)—बालक/बालिकाओं के लिए किशोरावस्था से ही पाठ्यक्रम में स्वास्थ्य एवं यौन शिक्षा को अनिवार्य कर देना चाहिए जिससे वे अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दे सकें।
7. परिवार नियोजन (परिवार कल्याण) (Family planning or family welfare)—.जनकल्याण. तथा .जनसंख्या दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जनसंख्या वृद्धि को रोकने का सर्वोत्तम एवं सरलतम उपाय परिवार नियोजन है।
जनसंख्या को सीमित रखने के लिए परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों का प्रयोग किया जाता है।
पुरुषों और स्त्रियों के लिए गर्भ निरोधक उपाय (Methods for Birth Control used by Men and Women)
जनसंख्या को सीमित रखने के लिए विभिन्न प्रकार के परिवार नियोजन के साधनों का प्रयोग किया जाता है। परिवार को सीमित रखना ही परिवार नियोजन है। परिवार नियोजन के साधनों में गर्भ निरोधकों का सहारा लिया जाता है। गर्भ निरोध के साधनों द्वारा निषेचन को रोका जाता है, भ्रूण के गर्भाशय में रोपण को रोका जाता है, इस प्रक्रिया को गर्भ निरोधन कहते हैं। अनचाहे गर्भ को अन्त मैं गर्भ समापन तकनीक का प्रयोग करके जन्म से पूर्व नष्ट किया जा सकता है। गर्भ निरोधक उपायों को दो भागों में बाँट सकते हैं -
पुरुषों के लिए उपाय (Methods used. by Men) पुरुषों के द्वारा उपयोग में लाए जाने वाले गर्भ-निरोध के साधन अभी सीमित हैं। अभी तक पुरुषों के लिए केवल निम्नलिखित दो साधन ही उपलब्ध हैं
1. कण्डोम का प्रयोग (Use of condom)-इसका प्रयोग पुरुषों द्वारा सम्भोग के समय किया जाता है। शिश्न पर कण्डोम चढ़ा लेने से स्खलन के समयं वीर्य कण्डोम में ही रह जाता है और शुक्राणु स्त्री के जनन तन्त्र में प्रवेश नहीं कर पाते। यह गर्भ-निरोध का सर्वाधिक लोकप्रिय तथा सस्ता अस्थायी साधन है।
2. नसबन्दी या वैसेक्टोमी (Vasectomy)—यह स्थायी उपाय है। इसमें वृषणकोष के पास छोटा-सा ऑपरेशन करके शुक्रवाहिनी को काटकर बाँध दिया जाता है। इससे शुक्राणु निर्माण की प्रक्रिया सामान्य रूप से चलती रहती हैं, किन्तु शुक्रवाहिनी के काट दिए जाने से शुक्राणु शरीर से बाहर नहीं निकल पाते।
II. स्त्रियों के लिए उपाय (Methods used by Women)
स्त्रियों के लिए गर्भ निरोध के उपाय प्रचुर संख्या में उपलब्ध हैं -
1.अवरोधक उपाय (Barrier methods)-इस विधि में डायफ्राम,गर्भाशय ग्रीवाटोपी, वाल्ट आदि का प्रयोग किया जाता है। इनको गर्भाशय ग्रीवा (cervix) के मुख. पर लगा दिया जाता है, साथ ही शुक्राणुनाश स्पर्मीसाइडल.क्रीम (spermicidal cream) जेलीफेन, डूश (douche) आदि का प्रयोग भी किया जाता है जिससे शुक्राणु गर्भाशय में नहीं पहुँच पाते।
2. अन्तगर्भाशय युक्ति (Intrauterine device)-इस विधि में गर्भाशय में कॉपर-T या अन्य इसी प्रकार की अन्य युक्ति या डिवाइस रोप दी जाती है। जितने समय तक यह डिवाइस गर्भाशय में रहती है, भ्रूण का रोपण गर्भाशय में नहीं हो पाता है।
3. गर्भनिरोधक गोलियाँ (Contraceptive pills). ये विभिन्न प्रकार की हॉर्मोनल गोलियाँ हैं, जो प्रतिदिन खायी जाती हैं। इन गोलियों में एस्ट्रोजन तथा प्रोजेस्टेरोन या प्रोजेस्टोजन हॉर्मोन की निश्चित मात्रा होती है। रुधिर में एस्ट्रोजन तथा प्रोजेस्टरोन का निश्चित स्तर बना रहने से पीयूष ग्रन्थि द्वारा FSH तथा LH का स्त्रावण नहीं होता अथवा बहुत घट जाता है, जिससे ग्राफियन पुटिका परिपक्व नहीं होती, जैसे—माला-डी आदि। सहेली नामक गोली सप्ताह में एक बार ली जाती है। प्रीवेन (preven) गोली को असुरक्षित यौन सम्बन्ध के 12 घण्टे के अन्दर लेने से गर्भ नहीं ठहरता।
4. नॉरप्लांट कैप्सूल (Norplant Capsules)—ये प्रोजेस्टेरोन (progesterone) के सूक्ष्म कैप्सूल होते हैं। इन्हें शल्य क्रिया द्वारा त्वचा के नीचे आरोपितं कर देते हैं। ये कैप्सूलं पाँच वर्ष तक गर्भ निरोधक का कार्य करते हैं। आजकल प्रोजेस्टेरोन जैसे पदार्थ डीयो-प्रोवेरा (depo-provera) के इन्जेक्शन भी दिए जाते हैं। ये तीन महीने तक प्रभावी रहते हैं।
5. नसबन्दी या ट्यूबेक्टोमी (Tubectomy or Tubal ligation)—यह महिलाओं के लिए परिवार नियोजन का स्थायी उपाय है। इसमें ऑपरेशन करके फैलोपियन नलिकाओं को काटकर बाँध दिया जाता है। इस प्रकार अण्डाणुओं का निर्माण होता रहता है तथा माहवारी चक्र भी सामान्य रूप से चलता रहता है, किन्तु अण्डाणु फैलोपियन नलिका से आगे नहीं पहुंच पाते हैं।
6.गर्भपात या एम०टी०पी० (Abortion or Medical Termination of Pregnancy)—इस विधि में गर्भाधान के बाद तीन माह से पूर्व भ्रूण को शल्य क्रिया द्वारा निकाल दिया जाता है। यह कार्य शल्य क्रिया, वैक्यूम पम्प अथवा कुछ रसायनों द्वारा सम्पन्न होता है। इस प्रकार उपर्युक्त उपायों को अपनाकर देश की जनसंख्या को नियन्त्रित किया जा सकता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions