Doubtnut Promotions Sticky

पारितंत्र के कौन-कौन से मुख्य घटक है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

परिवर्तन सृष्टि का नियम है। वातावरण में निरन्तर परिवर्तन होता रहता है। अत: जीवधारियों में भी निरन्तर अनुकूलन होते रहते हैं। वातावरण की परिवर्तनशीलता तथा जीवों में होने वाले ये अनुकूलन ही जैव विकास के मुख्य कारण होते हैं।
जैव विकास के कारण
(Causes of Organic Evolution) जैव विकास अनेक कारकों की आपसी क्रिया के कारण सम्भव होता है। इसके कुछ मुख्य कारक निम्नलिखित हैं
1. जीव जातियों में विभिन्नता का पाया जाना (Variation in population of a species)-लैंगिक प्रजनन के फलस्वरूप उत्पन्न किसी जाति के दो सदस्य एकसमान नहीं होते हैं। इनमें विभिन्नताएँ पायी जाती हैं। ये विभिन्नताएँ लैंगिक प्रजनन एवं उत्परिवर्तन के फलस्वरूप उत्पन्न होती हैं।
2. बदलता हुआ वातावरण (Changing environment)-पृथ्वी के वातावरण में निरन्तर परिवर्तन होता रहता है। जीवधारी स्वयं को परिवर्तनशील वातावरण से अनुकूलित किए रहते हैं। अनुकूलन लाभदायक विभिन्नताओं के कारण होता है।
जो जन्तु स्थिर वातावरण में रहते हैं, उनमें बहुत कम परिवर्तन होते हैं जैसे लिम्यूलस (Limulus) या किंग क्रैब (King crab) गहरे समुद्र में पाया जाता है। इसमें कैम्ब्रियन काल (cambrian period) से अर्थात् लगभग 50 करोड़ वर्षों से कोई परिवर्तन नहीं आया है। इसी प्रकार सीलाकैन्थ मछली लैटीमेरिया (Latimeria) में लगभग 6 करोड़ वर्षों से कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। ऐसे जन्तुओं को जीवित जीवाश्म (living fossils) कहते हैं।
3. अनुकूलन (Adaptation)—प्रत्येक जीव में स्वयं को अपने वातावरण के अनुरूप ढालने की प्रवृत्ति होती है। बदलते वातावरण में जीवधारी अपने आपको धीरे-धीरे वातावरण के अनुरूप बनाते रहते हैं। इस प्रकार धीरे-धीरे जैव विकास होता चला जाता है।
4.अन्तर्निहित प्रवृत्ति (Inherent tendency)-भिन्न होने की प्रवृत्ति सभी जीवधारियों की अन्तर्निहित प्रवृत्ति है। सभी जीवों की रचना जीवद्रव्य से होती है। इसका निर्माण अकार्बनिक तथा कार्बनिक अणुओं से होता है। इन अणुओं में रासायनिक परिवर्तन होते रहते हैं। इसके फलस्वरूप जीवधारियों में एक-दूसरे से भिन्नता होती है।
5. प्राकृतिक चयन (Natural selection)-जीवों में अनेक प्रकार की विभिन्नताएँ पायी जाती हैं, लाभदायक या अनुकूल विभिन्नताओं वाले जन्तुओं का प्राकृतिक चयन होता रहता है। इस प्रकार प्राकृतिक चयन भी जैव विकास का एक महत्त्वपूर्ण कारक है।
6. जननिक पृथक्करण (Reproductive isolation)दो भिन्न जातियों के बीच जननिक पृथक्करण होने के कारण उनमें अन्तःप्रजनन नहीं होता, इससे जातियों की विशिष्टता बनी रहती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions