Doubtnut Promotions Sticky

अपसारी तथा अभिसारी विकास क्या है? संक्षेप में समझाइए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

अपसारी विकास (Divergent evolution) इसमें एक जाति के जीवों की समष्टि विभिन्न जीवन विधियों को अपनाने के कारण अथवा प्रसंकरण के कारण अथवा गुणसूत्रों की संख्या में अचानक परिवर्तन के कारण अनेक प्रजातियों के रूप में विकसित हो जाती है। यह विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में अनुकूलन के कारण होता है। एक ही पूर्वज जांति से विभिन्न जातियों के विकास को अपसारी विकास कहते हैं।
अभिसारी विकास (Convergent evolution)—एक ही समान पर्यावरण में रहने के कारण विभिन्न वर्गों के जीवों की , आकारिकी में प्राकृतिक चयन के प्रभाव से समान अनुकूली परिवर्तन होते हैं। इन परिवर्तनों को अभिसारी अनुकूलन तथा विकास को अभिसारी विकास कहते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions