Doubtnut Promotions Sticky

निश्वसन पर टिप्पणी लिखिए

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

नव-डार्विनवाद या नियो-डार्विनिज्म
(Neo-Darwinism)
कुछ आधुनिक वैज्ञानिकों ने आनुवंशिकी के आधार पर डार्विनवाद की त्रुटियों को दूर करके नव-डार्विनवाद प्रस्तुत किया है। इसमें वीजमान (Wiesmann), हैल्डेन (Haldane), हक्सले (Huxley), सीवेल राइट (Sewal wright), श्मिट जैन्स्की (Dobzhansky) तथा स्टेबिन्स (Stebbins) आदि प्रकृति वैज्ञानिकों (naturalists) की मुख्य भूमिका है।
नव-डार्विनवाद (Neo-Darwinism) के अनुसार नई जातियों का विकास निम्नलिखित कारकों से होता है
1. विभिन्नताएँ (Variations) लैंगिक जनन द्वारा उत्पन्न सन्तानों में विभिन्नताएँ पायी जाती हैं। ये विभिन्नताएँ मुख्यतया युग्मक निर्माण के समय होने वाले क्रॉसिंग ओवर (crossing-over) के कारण होती हैं। लैंगिक जनन के समय माता-पिता के गुणसूत्रों का सम्मिश्रण होता रहने से भी विभिन्नताएँ उत्पन्न होती हैं।
उत्परिवर्तन के कारण भी विभिन्नताएँ उत्पन्न होती हैं। उत्परिवर्तन निम्नलिखित तीन प्रकार के होते हैं
(i) जिन उत्परिवर्तन (Gene mutation)-गुणसत्र पर जीन (gene) की स्थिति (locus) बदल जाती है अथवा जीन की रासायनिक संरचना में परिवर्तन होने से जीन के मूल लक्षण बदल जाते हैं।
(ii) गुणसूत्र उत्परिवर्तन (Chromosomal mutation)-युग्मकं निर्माण के समय होने वाली त्रुटियों के कारण गुणसूत्र की संरचना बदल जाती है, इससे विभिन्नताएँ उत्पन्न होती हैं।
(iii) गुणसूत्र समूह उत्परिवर्तन (Genomatic mutation)--इसमें गुणसूत्रों की संख्या बदल जाने से विभिन्नताएँ . उत्पन्न होती हैं।
2. प्राकृतिक चयन (Natural selection)-लाभदायक विभिन्नता वाले जीवधारी स्वयं को वातावरण से अनुकूलित किए रहते हैं, इसके फलस्वरूप लाभदायक विभिन्नताएँ वंशागत होती हैं अर्थात् इनकी प्राकृतिक चयन होता रहता है। इसके फलस्वरूप प्रारम्भिक जातियाँ बनती हैं।
3. पृथक्करण (Isolation)-भौगोलिक तथा लैंगिक पृथक्करण के फलस्वरूप जीवधारियों में अन्तःप्रजनन नहीं हो पाता, इसके फलस्वरूप अलग-अलग वातावरण में रहने के कारण अनुकूलन के फलस्वरूप नई जातियों का विकास होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions