Doubtnut Promotions Sticky

जैविक पेटेंटिंग के क्षेत्र में हमारे पारंपरिक ज्ञान को अनदेखा करना महंगा साबित हो सकता है। औचित्य सिद्ध करें।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

विकासशील व अविकसित देश जैव संसाधनों व पारम्परिक ज्ञान में समृद्ध है। इनकी विशाल जैव विविधता में अनेक प्रकार के उपयोगी पदार्थों, औषधियों एण्टीबायोटिक्स, खाद्य पदार्थ आदि के सम्भावित स्रोत हो सकते हैं। इनकी समृद्ध आनुवंशिक विविधता नयी अत्यधिक लाभकारी जीन का स्रोत हो सकती है, जिसका प्रयोग जैव प्रौद्योगिकी में किया जा सकता है। विकसित देश जैव संसाधनों में समृद्ध नहीं है लेकिन आर्थिक रूप से सम्पन्न हैं तथा विकासशील देशों के जैव संसाधनों का बायोपाइरेसी करके पेटेन्ट प्राप्त करने का प्रवास करते है। अगर अपने पारम्परिक ज्ञान की अवहेलना की जाएगी, इसके प्रति जागरूक नहीं रहा जाएगा तो बहुराष्ट्रीय कम्पनियाँ उस देश के जैव संसाधनों का पेटेन्ट प्राप्त कर लेंगी। बासमती चावल, नीम, हल्दी आदि जैसे भारत के परम्परागत रूप से प्रयोग किए जाने वाले जैव संसाधनों को पेटेन्ट कराने के असफल प्रयास कई कम्पनियों ने किए हैं। लेकिन हमारी जागरूकता से वह सफल नहीं हुए।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions