जैव प्रौद्योगिकी के गलत उपयोग से बचाव पर अपने विचार प्रकट कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

आधुनिक युग में वैज्ञानिक जीन अभियान्त्रिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी के द्वारा हरित क्रान्ति से जीन क्रान्ति की और अग्रसर हो रहे हैं। अनेक प्रकार के ट्रांसजेनिक प्राणी और पादपं उत्पन्न कर लिए गए हैं। बीज, भ्रूण, शुक्राणु, अण्डाणुओं आदि को लम्बे समय तक सुरक्षित रखने के तरीके ज्ञात किए जा चुके हैं। वह दिन दूर नहीं है जब किसान पूर्ण रूप से आनुवंशिकीय अभियान्त्रिक धीजों पर निर्भर हो जाएगा। लेकिन विचारणीय बिन्दु यह है कि क्या इस प्रकार के बीजों से हमारे कृषि उत्पाद रासायनिक विषों से सुरक्षित रह पाएंगे। क्या आनुवंशिकीय अभियान्त्रिक जीवों (genetically engineered organisms) से पर्यावरण को कोई खतरा नहीं है। क्या इस प्रकार के जीवों से सामाजिक आचार संहिता तो प्रभावित नहीं होगी। वैज्ञानिकों को आनुवंशिकीय जीवों एवं इनके उत्पादों के सुप्रभाव और कुप्रभावों की जानकारी देनी चाहिए। ब्रिटेन, अमेरिका में जहाँ इन पर अधिक अनुसन्धान हो रहे हैं, वहीं समाज के अनेक संगठन इनका विरोध भी कर रहे हैं, क्योंकि यह स्पष्ट नहीं है कि ये किस प्रकार हमारे पर्यावरण को प्रभावित करेंगे।

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions