Doubtnut Promotions Sticky

जीन चिकित्सा क्या है? यह एन्जाइम चिकित्सा से किस प्रकार भिन्न है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जीन चिकित्सा (Gene therapy)-मनुष्य अनेक आनुवंशिक रोगों से पीड़ित होता, है, जिनका चिकित्सा विज्ञान में उपचार नहीं है। आनुवंशिक इंजीनियरिंग द्वारा इनका उपचार सम्भव है। जीन चिकित्सा के अन्तर्गत रोगकारक जीन को सामान्य जीन द्वारा प्रतिस्थापित किया जाता है। इस तकनीक में सामान्य जीन को व्यक्ति की किसी वियुक्त कोशिका (isolated cell) अथवा भ्रूण में स्थानान्तरित किया जाता है। सामान्य जीन को विशिष्ट क्लोन जीन से प्रतिस्थापित किया जाता है। इस प्रक्रिया को जीन चिकित्सा या जीन सर्जरी कहते हैं।
जीन चिकित्सा का प्रयोग सर्वप्रथम 1990 में एडीनोसीन डीऐमीनेज एन्जाइम की कमी से पीड़ित.चार वर्षीय लड़की में किया गया। यह एन्जाइम प्रतिरक्षा तन्त्र के लिए आवश्यक होता है। इस एन्जाइम की कमी के कारण T-लिम्फोसाइट्स निष्क्रिय हों जाती हैं। इसके कारण इस रोग से ग्रसित व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता समाप्त हो जाती है। इस रोग को गम्भीर संयुक्त प्रतिरक्षा न्यूनता (SCID) कहते हैं।
इस रोग का उपचार एन्जाइम प्रतिस्थापन चिकित्सा (enzyme replacement therapy) अथवा अस्थिमज्जा प्रतिरोपण (bone,marrow transplant) द्वारा किया जाता है परन्तु इन विधियों से रोग का स्थायी उपचार नहीं होता।
रोग का स्थायी उपचार जीन चिकित्सा द्वारा किया जाता है। आनुवंशिक इंजीनियरिंग पर आधारित प्रक्रिया में रोगी के रुधिर के लिम्फोसाइट्स का कृत्रिम संवर्धन किया जाता है। रिट्रोवायरस को वाहक के रूप में उपयोग करके स्वस्थ ADA जीन (C-DNA) लिम्फोसाइट में निवेशित की जाती है। C-DNA (ADA जीन) युक्त लिम्फोसाइट्स को रोगी के शरीर में इन्जेक्शन द्वारा पहुंचाया जाया है। लिम्फोसाइंस की जीवन-अवधि सौमित होने के कारण रोगी को ADA जीन युक्त लिम्फोसाइट्स बार-बार देनी होती है। अस्थिमज्जा की रूपान्तरित कोशिकाओं को भ्रूण की युवा अवस्था में प्रतिस्थापित करके इसका स्थायी समाधान प्राप्त किया जा सकता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions