Doubtnut Promotions Sticky

जनसंख्या को कौन से कारक प्रभावित करते हैं?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

परभक्षण (Predation)-एक जन्तु दूसरे जन्तु को मारकर खा जाता है। खाने वाला जन्तु शिकारी या परभक्षी (predator) होता है और जिसे खाया जाता है अथवा जिसका शिकार किया जाता है, शिकार (prey) कहलाता है। इसमें शिकारी को लाभ होता है और शिकार को हानि। समष्टि की पारिस्थितिकी के लिए शिकार और शिकारी का सम्बन्ध अति महत्त्वपूर्ण होता है। शिकारी या परभक्षी शिकार की संख्या को नियन्त्रित रखता है और शिकार परभक्षी की संख्या को प्रभावित करता है। परभक्षी की संख्या बढ़ने पर शिकार की संख्या कम हो जाती है। शिकार की संख्या में कमी आ जाने पर परभक्षी भूख के कारण मर जाते हैं या वह अन्य स्थान को चले जाते हैं। इसके फलस्वरूप शिकार की संख्या में पुनः वृद्धि होने लगती है। यह क्रम निरन्तर चलता रहता है।
पौधों में प्रतिरक्षा साधन (Defence Mechanism in Plants)-पौधे परभक्षण (शाकाहारी जन्तु द्वारा पौधों की पत्तियाँ, फल, बीज आदि का भक्षण) को कम करने के लिए अनेक यान्त्रिक एवं रासायनिक युक्तियों का प्रयोग करते हैं।
कैक्टस (Opuntia), गुलाब, बोगेनवीलिया आदि के काँटे परभक्षण को हतोत्साहित करने का काम करते हैं। काँटे तने या पत्तियों के रूपान्तरण होते हैं। कुछ पौधों में विभिन्न रसायनों का उत्पादन होता है। ये पदार्थ प्रथम उपापचयी पदार्थों के सह-उत्पाद (by-products) होते हैं। ये पदार्थ उत्सर्गी नहीं होते। ये शाकाहारीरोधी घटकों के रूप में पारिस्थितिकीय भूमिका का निर्वहन दालचीनी, लौंग में फिनाइल प्रोपेन्स (phenyl propanes), तम्बाकू में निकोटीन, पोस्त में मार्फीन, चाय में कैफीन आदि ऐल्केलॉइड्स पाए जाते हैं। ये यौगिक़ जन्तु के उपापचय में हस्तक्षेप करते हैं।
परभक्षण को प्रभावित करने वाले कारक (Factors Affecting Predation)- परभक्षण को अनेक कारक प्रभावित करते हैं, जैसे-
(i) परभक्षी का आकार, भूख, शिकार करने की क्षमता आदि।
(ii) शिकार (prey) का आकार, दृष्टि, परभक्षी से बचने की योग्यता।
(iii) वातावरण-सामान्यतया दृश्यता (visibility) परभक्षण को प्रभावित करती है। शिकार प्रजाति .A. तथा परभक्षी प्रजाति .B. की भक्षण क्षमता फोरेज अनुपात (Forage ratio) कहलाता है।
फोरेज अनुपात = .A. ि B .A. ि
फोरेज अनुपात एक (1) होने का तात्पर्य है कि शिकार जाति का उसके वातावरण में उपस्थित प्रतिशत के अनुकूल ही परभक्षण हुआ है।
(iv) भूख तथा उपलब्ध खाद्य पदार्थ शिकार के चयन के लिए एक महत्त्वपूर्ण कारक हैI खांद्य पदार्थ का चयन भूख की अवस्था के व्युत्क्रमानुपाती होता है। भूख न होने पर परभक्षी शिकार नहीं करता।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions