Doubtnut Promotions Sticky

लॉजिस्टिक समष्टि वृद्धि पर टिप्पणी कीजिए |

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

समष्टि नियमन (Population Regulation)-किसी भी आवासीय क्षेत्र में समय परिवर्तन के साथ जीवों की संख्या बदलती रहती है। किसी समष्टि का आकार तेजी से घटने पर प्रजाति के लुप्त होने की सम्भावना बढ़ जाती है, लेकिन अन्य आवास से समष्टि के जीवों के आप्रवासन से प्रजाति पुनः स्थापित हो सकती है। समष्टि के आकार की वृद्धि असीमित नहीं होती, क्योंकि पर्यावरण इस पर अपना नियन्त्रण बनाए रखता है। इसके फलस्वरूप सामान्य परिस्थितियों में समष्टि का औसत आकार वर्षों में थोड़ा-बहुत ही बदलता है। समष्टि आकार का नियमन कुछ इस प्रकार होता है कि छोटी समष्टि तेजी से बढ़ती है और बंडी समष्टि का आकार कम होने लगता है। समष्टियों में पारिस्थितिकीय समस्थापन होता है। समष्टि नियमन मौसम, जल, रासायनिक सीमाकारक, प्रदूषण आदि से नियन्त्रित होता है। उच्च विविधता वाले क्षेत्रों में समष्टियाँ जैवकीय घटकों द्वारा नियन्त्रित होती हैं। सभी पारिस्थितिक तन्त्रों में समष्टियों में प्राकृतिक चयन द्वारा, इनका स्वत: नियमन होता रहता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions