Doubtnut Promotions Sticky

किन्हीं दो कीटभक्षी पौधों का वर्णन कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

कीटभक्षी पौधे स्वपोषी होते हैं, लेकिन ये ऐसे स्थानों पर पाए जाते हैं जहाँ नाइट्रोजन का अभाव होता है। ये पौधे कीटों का पाचन करके नाइट्रोजन की पूर्ति करते हैं, जैसे-नेपेन्थीज़ (Nepenthes), ड्रोसेरा (Drosera), वीनस फ्लाइट्रेप (Dionaea), ब्लैडरवर्ट (Utricularia) आदि।
नेपेन्थीज़ (Nepenthes) की पत्ती एक कलश जैसी रचना बना लेती है। पर्ण अग्रक ढक्कन (lid) बनाता है। कलश की भीतरी सतह पर प्रोटीन पाचक विकर स्रावित करने वाली ग्रन्थियाँ होती हैं। पर्णवृन्त (petiole) प्रतान (tendril) बनाता है। पर्णाधार (leaf base) पत्ती संदृश रचना बनाता है। जब कोई कीट आकर्षित होकर कलश के मुँह पर आता है तो वह फिसलकर कलश में गिर जाता है। कलश में कीट का पाचनं हो जाता है। कलश में प्रोटीन पाचक एन्जाइम्स स्रावित करने वाली ग्रन्थियाँ होती हैं। पचित प्रोटीन को पौधा अवशोषित कर लेता है। नेपेन्थीज़ भारत में असम,खासी, गारो, जयन्तिया की पहाड़ियों में पाया जाता है।
ocr_image ड्रोसेरा (Drosera) की पत्तियाँ गुलाबवत् (rossette) क्रम में लगी होती हैं। पत्ती का पर्णवृन्त सँकरा और फलक गोलाकार होता है। फलक पर लाल रंग के घुण्डीयुक्त ग्रन्थिल स्पर्शक (tentacles) होते हैं। इनसे स्रावित तरल ओस की तरह चमकता है।
कीट के फलक पर बैठते ही स्पर्शक मुड़कर कीट को पकड़ लेते हैं। कीट की प्रोटीन का पांचन हो जाने के बाद स्पर्शक पुन: सीधे हो जाते हैं। कीट का शेष अपचित भाग फलक से गिर जाता है।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions