Doubtnut Promotions Sticky

अस्थि, उपास्थि, कण्डरा तथा स्नायु के कार्य लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

(i) अस्थि के कार्य-(a) ये शरीर का ढाँचा या कंकाल बनाती हैं। (b) शरीर को आकृति प्रदान करती हैं। (c) पेशियों के लिए सन्धि-स्थल प्रदान करती हैं। (d) शरीर के आन्तरिक अंगों की सुरक्षा करती हैं। (e) लम्बी अस्थियों में लाल रुधिराणुओं का निर्माण होता है।
(ii) उपास्थि के कार्य-(a) अनेक अंगों के निर्माण में भाग लेती हैं, जैसे-बाह्य कर्ण का कर्णपल्लव (pinna), नाक का शिखर भाग, स्वरयन्त्र (larynx), श्वासनलिका (trachea) आदि।
(b) कशेरुकाओं के मध्य अन्तराकशेरुक डिस्क (तन्तुमय उपास्थि से बनी) होती है। इनके कारण कशेरुकाओं पर सीमित गति होती है।
(c) कुछ उपास्थियाँ अस्थियों का निर्माण करती हैं।
(ii) कण्डरा के कार्य-(a) ये पेशियों को अस्थियों से जोड़ते हैं। (b) पेशियों में संकुचन से सन्धियों में गति होती..है। अस्थियाँ उत्तोलक (लीवर) की तरह कार्य करती हैं।
(iv) स्नायु के कार्य-(a) ये अस्थि को अस्थि से जोड़ते हैं। (b) स्नायु लचीले होते हैं। (c) स्नायु गति के समय अस्थियों के स्थान परिवर्तन को रोकते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions