Doubtnut Promotions Sticky

पुष्पित पौधों के जीवन में केवल किसी एक प्राचालिक (parameter) से वृद्धि को वर्णित नहीं किया जा सकता है, क्यों?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

क्योंकि कोशिकीय स्तर पर वृद्धि मुख्यतः जीवद्रव्य मात्रा में वृद्धि का परिणाम है। चूंकि जीवद्रव्य की वृद्धि को सीधे मापना कठिन है, अतः कुछ दूसरी मात्राओं को मापा जाता है जो कम या ज्यादा इसी के अनुपात में होता है। इसलिये वृद्धि को विभिन्न मापदंडों द्वारा माषा जाता है। कुछेक मापदंड ये हैं ताजी भार वृद्धि, शुष्क भार, लम्बाई, क्षेत्रफल, आयतन तथा कोशिकाओं की संख्या आदि। मके की मूल शिखान विभज्योतक में प्रति घन्टे 17500 या अधिक नई कोशिकाएँ पैदा हो जाती हैं, जब कि एक तरबूज में कोशिकाओं की आकार में वृद्धि 350,000 गुना तक हो सकती है। पहले वाले उदाहरण में वृद्धि को कोशिकाओं की संख्या में वृद्धि के रूप में व्यक्त किया गया है, जबकि बाद वाले में वृद्धि को कोशिका के आकार में बढ़ोतरी के रूप में किया गया है। एक पराग नलिका में वृद्धि, लम्बाई में बढ़त का एक अच्छा मापदण्ड है, जबकि पृष्ठाचार पत्ती की वृद्धि को उसके पृष्ठीय क्षेत्रफल की बढ़त के रूप में मापा जा सकता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions