Doubtnut Promotions Sticky

यूकैरियोटिक कोशिका के mRNA में होने वाले पश्च अनुलेखन रूपान्तरणों का वर्णन कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

अनुलेखित आर०एन०ए० का प्रसंस्करण यूकैरियोटिक कोशिका में अनुलेखन प्रक्रिया में हेटरोजिनस न्यूक्लियर आर०एन०ए० (hnRNA) का निर्माण होता है। चूंकि यूकैरियोट्स में जीन स्प्लिट (split) होती हैं अतः प्रारम्भिक अनुलेख (primary transcript) में एक्सॉन (exon) तथा इन्ट्रॉन (intron) दोनों ही उपस्थित होते हैं। इस कारण प्राथमिक अनुलेख अक्रियाशील होता है। इसे कार्यशील बनाने हेतु इसका सम्बन्ध या स्प्लाइसिंग (splicing) आवश्यक होता है। स्प्लाइसिम वह प्रक्रिया है जिसमें प्रारम्भिक अनुलेख में से इन्ट्रॉनों को काटकर निकाल कर एक्सॉनों को सही क्रम में जोड़ दिया जाता है।
इस प्रक्रिया में स्प्लाइसियोसोम (spliceosome) नामक रचना भाग लेती है। एक स्प्लाइसियोसोम अनेक राइबोन्यूक्लियोप्रोटीन से बना होता है। यही वह जटिल है जो इन्ट्रॉनों को काटकर एक्सॉनों को आपस में जोड़ देता है। इस प्रकार, प्रसंस्करण से बना RNA. ही mRNA कहलाता है।.

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions