Doubtnut Promotions Sticky

क्या उन्नत जीव और जटिल जीव एक होते हैं ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जैव विकास के सन्दर्भ में आदिम (primitive) व उन्नत (advanced) जीव संज्ञाओं को उचित नहीं माना जाता। जैव विकास जटिलता को जन्म देता है। इसे दृष्टिगत रखते हुए पुराने (तथाकथित आदिम) जीवों को सरल या साधारण जीव (simple organism) तथा नए जीवों (तथाकथित उन्नत जीवों) को जटिल जीव (complex organism) कहा जाता है। अरबों वर्ष पहले उत्पन्न हुए एक जीव को जो सफलतापूर्वक अपना अस्तित्व बनाए हुए हैं आदिम कैसे कहा जा सकता है? इन शब्दों की कमी को पूरा करने के लिए अब नए जीव व पुराने जीव जैसे शब्दों का प्रयोग होता है। इस दृष्टि से जटिल जीव नए जीव हैं, उन्नत तो जीवाणु भी हैं जो समय की कसौटी पर सदैव ही खरे उतरे हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions