Doubtnut Promotions Sticky

स्पष्ट कीजिए कि बहते हुए यानी की ऊर्जा, सौर ऊर्जा से किस प्रकार सम्बद्ध है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

बहते हुए जल की ऊर्जा वास्तव में सौर ऊर्जा का ही एक अन्य रूप है, क्योंकि सौर ऊर्जा ही प्रकृति में जल-चक्र के रूप में जल का पुनःचक्रण करती है। यही जल फिर नदियों में बहता है और हमें जल ऊर्जा उपलब्ध कराता है। यह क्रिया इस प्रकार होती है कि सौर ऊर्जा की गर्मी से सागरों तथा पृथ्वी की सतह से जल का वाष्पन होता है और सौर ऊर्जा जल के अणुओं की स्थितिज ऊर्जा के रूप में बदल जाती है। इस जलवाष्प से बादल बनते हैं जो ऊपर की ओर उठते हैं तथा ठण्डे होकर वर्षा तथा बर्फ के रूप में पृथ्वी पर वापस आ जाते हैं। वर्षा के जल. तथा बर्फ के पिघलने से बना जल पुन: नदियों में तीव्र गति से बहता है और ऊर्जा प्रदान करता है। इस प्रकार, जल-अणुओं की स्थितिज ऊर्जा, बहते हुए जल की गतिज ऊर्जा में बदल जाती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions