ओजोन परत की क्षति हमारे लिए चिन्ता का विषय क्यों है? इस क्षति को सीमित करने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं?
ओजोन परत के क्षतिग्रस्त या पतली होने को ओजोन छिद्र (ozone hole) कहते हैं। जैसा कि अण्टार्कटिका क्षेत्र में ओजोन की परत पतली हो गई है। क्लोरीन परमाणु के विसरण से O2 की कमी होती है। क्लोरीन का एक परमाणु 1,00,000 ओजोन अणुओं को नष्ट करता है। क्लोरीन परमाणु क्लोरोफ्लुओरोकार्बन्स (CFCs) के विघटन से बनते हैं। ओजोन परत का पतला हो जाना चिन्ता का विषय है, क्योंकि इसके कारण पराबैंगनी किरणें (ultraviolet rays) पृथ्वी तक पहुँचने लगेगी। पराबैंगनी किरणें हमारे लिए निम्नलिखित प्रकार से हानिकारक हैं (i) पराबैंगनी किरणें उत्परिवर्तन (mutations) को प्रेरित करती हैं। (ii) पराबैंगनी किरणों के कारण त्वचा का कैन्सर (skin cancer), मोतियाबिन्द (cataract) आदिःरोग हो जाते हैं। (iii) रोग प्रतिरोधक क्षमता (immunity) कुप्रभावित होती है। (iv) पराबैंगनी किरणों के प्रभाव से हमारा स्वास्थ्य तथा भोजन स्त्रोत प्रभावित होते हैं। (v) पराबैंगनी किरणे अपघटकों (जीवाणु, कवक आदि) को नष्ट करती हैं। इससे मृत कार्बनिक पदार्थों के विघटन की क्रिया प्रभावित होगी और पदार्थों का पुन:चक्रण रुक जाएगा। . ओजोन की परत की सुरक्षा के लिए उपाय (i) क्लोरोफ्लुओरोकार्बन्स सबसे अधिक घातक रसायन है। फ्रेऑन में इसकी मात्रा सर्वाधिक होती है। फ्रेऑन का प्रयोग रेफ्रीजरेटर, एअरकण्डीशनर, फोम तथा ऐरोसोल स्प्रे बनाने में किया जाता है। विश्व के वैज्ञानिक क्लोरोफ्लुओरोकार्बन्स के प्रयोग को सीमित करने पर एकमत हैं। इसके विकल्पों की तलाश की जा रही है। (ii) सुपरसोनिक विमानों का कम-से-कम प्रयोग करना चाहिए। (iii) नाभिकीय विस्फोटों पर नियन्त्रण करना चाहिए।
Topper's Solved these Questions
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - हमारा पर्यावरण EXERCISE - NCERT ZONE (NCERT विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Science Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के हल (बहुविकल्पीय प्रश्न ))11videos
हमारा पर्यावरण
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - हमारा पर्यावरण EXERCISE - NCERT ZONE (NCERT विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Science Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के हल (लघु उत्तरीय प्रश्न))5videos
हमारा पर्यावरण
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - प्राकृतिक संसाधनों का प्रबन्धनEXERCISE - स्वयं को जाँचिए ( TEST YOURSELF )15videos
प्राकृतिक संसाधनों का प्रबन्धन
Similar Questions
निम्नलिखित में से कौन-सा एक कृत्रिम पारितन्त्र है?
View Solutionतालाब की सामान्य आहार श्रृंखला लिखिए।
View Solutionबड़े बाँधों के निर्माण के विरोध का कारण है
39:57View Solutionउत्साह' कविता में कवि बादल को गरजने के लिए क्यों कहता है? बादल से कवि की अन्य अपेक्षाएँ क्या हैं?
40:42View Solutionमीरा के पदों के आधार पर स्पष्ट कीजिए कि वह भक्त की विपत्ति दूर करने के लिए किन प्रसंगों की याद कृष्ण को दिखाती है और उन्हें पाने के लिए क्या-क्या कार्य करने को तत्पर है?
40:09View Solutionजैव विविधता की क्षति
40:24View Solutionजैव विविधता की क्षति
42:10View Solutionप्रोटॉन का परीक्षण #!#वसा का परीक्षण #!#विभिन्न पोषक हमारे हमारे शरीर के लिए क्या करते है ?
View Solutionविभिन्न पोषक हमारे शरीर के लिए क्या करते है ?
View Solutionविभिन्न पोषक हमारे शरीर के लिए क्या करते है ?
01:42View Solution'ये एहतियात जरूरी है इस बहर के लिए पंक्ति में 'बहर' का' अर्थ क्या है?
01:33View Solutionसपनों को सत्य रूप में ढालने के लिए कवयित्री किन यथार्थपूर्ण परिस्थितियों का सामना करने के लिए कहती है ?
View Solutionश्रवण कौशल को विकसित करने के लिए उपयुक्त प्रणाली है
View Solutionपठन-कुशलता' का मूल्यांकन करने के लिए आप क्या करेंगे ?
View Solutionएक परमाणु में, दो इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारों त्रिज्या r और 4r की वृत्ताकार कक्षाओं में परिक्रमण करते हैं। एक परिक्रमण को पूर्ण करने के लिए उनके द्वारा लिए गए समय का अनुपात (T_2 : T_1) है:
View Solutionजल की कठोरता को दूर करने के लिए प्रयोग की जाने वाली प्रक्रिया है:
View Solution