Doubtnut Promotions Sticky

मानव शरीर की कोशिकाओं द्वारा प्रदर्शित विभिन्न गतियाँ कौन-सी हैं?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

मानव शरीर की कोशिकाओं में मुख्यतः निम्नलिखित तीन प्रकार की गतियाँ होती हैं -
(1) अमीबीय या कूटपादी गति (Amoeboid or Pseudopodial Movement) मानव शरीर में पायी जाने वाली श्वेत रुधिराणु (Leucocytes) एवं महाभक्षकाणु (macrophages) कोशिकाएँ कूटपाद द्वारा अमीबा की भाँति गति करती हैं।
(2) पक्ष्माभी गति (Crliary movementy-स्तनियों (मानव) में शुक्रवाहिनियों, अण्डवाहिनियों, श्वास नाल में पक्ष्माभ (cilia) पाए जाते हैं। इनकी गति से शुक्रवाहिनियों में शुक्राणु और अण्डवाहिनियों में अण्डाणु का परिवहन होता है। श्वासनाल के पक्ष्माभ श्लेष्मा को बाहर की ओर धकेलते हैं।
(3) पेशीय गति (Muscular Movement)- हमारे उपांगों (अग्रपाद, पश्चपाद), जबड़ों, जिह्वा, नेत्रपेशियों, आहार नाल, हृदय आदि में पेशीय गति होती है। पेशीय गति में कंकाल, पेशियाँ तथा तन्त्रिकाएँ सम्मलित होती हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions