Doubtnut Promotions Sticky

लाल-हरी वर्णान्धता की आवृत्ति पुरुषों में महिलाओं की अपेक्षा कई गुना अधिक क्यों होती है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

लाल-हरी वर्णान्धता (Red and Green Colourblindness) एक X लिंग सहलग्न अप्रभावी विकार है। महिलाओं में दो X क्रोमोसोम होने के कारण यह विषमयुग्मजी अवस्था में प्रकट नहीं होता क्योंकि सामान्य ऐलील प्रभावी होता है। पुरुषों में केवल एक X क्रोमोसोम पाया जाता है। अतः पुरुषों में दूसरा अर्थात् Y क्रोमोसोम इसका समजात नहीं होता। अतः पुरुषों में यह अभिव्यक्त हो जाता है। स्त्रियों में रोग की अभिव्यक्ति के लिए उनका रोगकारी जीन के लिए समयुग्मकी होना आवश्यक है। ऐसी स्थिति बहुत कम होती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions