Doubtnut Promotions Sticky

जीन उत्परिवर्तन क्या है? टिप्पणी कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

आनुवंशिक पदार्थ की रासायनिक संरचना में होने वाले परिवर्तन जीन उत्परिवर्तन कहलाते हैं। जीवों में आनुवंशिक पदार्थ DNA होता है। DNA के प्रत्येक अणु में चार प्रकार के न्यूक्लियोटाइड्स एक निश्चित अनुक्रम में विन्यसित होते हैं। एक DNA अणु में अनेक प्रोटीन्स के संश्लेषण के लिए कोडॉन (codon) निहित होते हैं। एक प्रोटीन के संश्लेषण से सम्बन्धित DNA का खण्ड एक सिस्ट्रॉन या जीन (cistron or gene) कहलाता है। प्रत्येक जीन में न्यूक्लियोटाइड्स की संख्या तथा उनका विन्यास निश्चित होता है। अतः किसी जीन या सिस्ट्रॉन में न्यूक्लियोटाइड्स के विन्यास या उनकी संख्या में परिवर्तन से जीन संरचना बदल जाती है और उससे सम्बन्धित लक्षण भी बदल जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions