Doubtnut Promotions Sticky

संसार में कुछ भी असाध्य नहीं है। कुछ भी असंभव नहीं है क्योंकि दृढ़ इच्छाशक्ति, परिश्रम और अभ्यास द्वारा असंभव को भी संभव किया जा सकता है। असंभव, असाध्य आदि शब्द कायरों के लिए हैं। नेपोलियन के लिए ये शब्द उसके कोष में ही नहीं थे।
साहस के पुतले बापू ने विश्व को चकित कर दिया। क्या बापू शरीर से शक्तिशाली थे? नहीं, वे तो पतले-से, एक लैंगोटी पहने लकड़ी के सहारे चलते थे। परन्तु उनके विचार सशक्त थे, भावनाएँ शक्तिशाली थीं। उनके साहस को देखकर करोड़ों भारतीय उनके पीछे थे। ब्रिटिश साम्राज्य उनसे काँप गया। अहिंसा के सहारे बिना रक्तपात के उन्होंने भारत को स्वतंत्र कराया। यह विश्व का अद्वितीय उदाहरण है।
जब गाँधीजी ने अहिंसा का नारा लगाया तो लोग हँसते थे। कहते थे, अहिंसा से कहीं ब्रिटिश साम्राज्य से टक्कर ली जा सकती है? परन्तु वे डटे रहे, साहस नहीं छोड़ा। अंत में अहिंसा की ही विजय हुई। कहते हैं, 'अकेला चना क्या भाड़ फोड़ सकता है' हाँ, फोड़ सकता है, यदि उसमें साहस हो तो।
उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए

A

संसार में कुछ भी असाध्य नहीं है

B

परिश्रम का महत्व

C

दृढ़ इच्छाशक्ति

D

साहस से सब संभव है

Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D

|