Doubtnut Promotions Sticky

श्वसन भागफल से आप क्या समझते हैं? शर्करा तथा वसा के श्वसन गुणांक का उल्लेख कीजिए

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

श्वसन भागफल या गुणांक (Respiratory Quotient, R.Q.)
एक दिए गए समय, ताप व दाब पर निष्कासित C O 2 तथा अवशोषित O 2 के अनुपात को श्वसन भागफल कहते हैं। श्वसन पदार्थ के अनुसार श्वसन भागफल (respiratory quotient) भिन्न-भिन्न होता है
श्वसन भागफल (R.Q.) = निष्कासित C O 2 , का आयतन प्रयक्त O 2 का आयतन
1. कार्बोहाइड्रेट अथवा शर्करा (Carbohydrate or Sugar) जब श्वसन पदार्थ कार्बोहाइड्रेट (ग्लूकोस, स्टार्च) , होता है, तब श्वसन, भागफल (R.Q.)=1 (इकाई) होता है
C Glucose 6 H 12 O 6 6 C O 2 + 6 H 2 O + Energy Glucose
R.Q. = Volume of C O 2 Volume of O 2 = 6 6 = 1 or unity
2. वसा (Fats)-वसायुक्त पदार्थ जैसे तिलहन आदि का श्वसन भागफल (R.Q.) एक से कम होता है। इसमें विमोचित C O 2 की मात्रा अवशोषित O 2 से कम होती है। वसा का R.Q.0,7 होता है
2 Tripalmatin C 51 H 98 O 6 + 145 O 2 102 C O 2 + 98 H 2 O
R.Q.:= Volumeo of C O 2 Volumeof O 2 = 102 145 = 0.7
3. प्रोटीन (Protein)—प्रोटीनयुक्त पदार्थ जैसे दालें आदि का श्वसन भागफल (R.Q.) भी एक से कम होता है। यह लगभग 0.80.9 होता है
4. रसीले या गूदेदार पादप (Succulent Plants)-जैसे नागफनी आदि। इनमें कार्बोहाइड्रेट का अपूर्ण ऑक्सीकरण होता है। इसका श्वसन भागफल (R.Q.) शून्य होता है
2 C 6 H 12 O 6 + 3 O 2 Glucose 3 C 4 H 6 O 5 + 3 H 2 0 - O Malic acid
R.Q.:= Volumeo of C O 2 Volumeof O 2 = 0 3 = 0
5. कार्बनिक अम्ल (Organic Acid)-ऑक्सीजन के अधिक अनुपात वाले कार्बनिक अम्लों का श्वसन भागफल (R.Q.) एक से अधिक होता है
C 4 H 8 O 5 + 3 O 2 4 C O 2 + 3 H 2 O M a l i c a c id e
R.Q. = Volume of C O 2 Volume of O 2 = 4 3 = 1.33
6. अनॉक्सी श्वसन में O 2 प्रयुक्त नहीं होती है, परन्तु C O 2 निकलती है। अतः इस प्रकार के श्वसन,में पदार्थ का श्वसन भागफल (R.Q.) मान (अनन्त) होता है
C 6 H 12 O 6 Glucose 2 C 2 H 5 O H + 2 C O 2 E t h y l a l c o h o l
R.Q. का मापन गैनांग श्वसनमापी (Ganong.s Respirometer) द्वारा किया जाता है

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions