Doubtnut Promotions Sticky

पर्यावरण को सन्तुलित रखने में वृक्षों का क्या योगदान है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

वृक्ष पर्यावरण के सन्तुलन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन्हीं से भोजन मिलता है जिस पर सभी जीव प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से निर्भर रहते हैं। सभी खाद्य श्रृंखलाएँ हरे पादपों से ही आरम्भ होती हैं। हरे पादप या शैवाल सूर्य की उपस्थिति में CO2 तथा जल की सहायता से भोजन निर्माण करते हैं। इस क्रिया में O2 सह-उत्पाद के रूप में मुक्त होती है, जो श्वसन के लिए अति आवश्यक है। अतः पादप वायुमण्डल की O2 तथा CO2 की मात्रा को सन्तुलित करने में महत्त्वपूर्ण योगदान देते हैं।
पादप मिट्टी के कणों को बाँधने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे मृदा संरक्षण होता है। वनों की वायु को शुद्ध करने तथा वर्षां चक्र के नियमन में अहम् भूमिका होती है। वनों की कटाई से बाढ़ आदि का खतरा बना रहता है। वृक्ष जलवायु सम्बन्धी कारकों, मृदीय कारकों तथा जैवीय कारकों के सन्तुलन में अपनी भूमिका निभाते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions