Doubtnut Promotions Sticky

वनोन्मूलन पर टिप्पणी लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

वनोन्मूलन (Deforestation)– वन क्षेत्रों से वनों के नष्ट होने की प्रक्रिया को वनोन्मूलन कहते हैं। शीतोष्ण क्षेत्र में केवल एक प्रतिशत वनों की क्षति हुई है जबकि उष्णकटिबन्ध क्षेत्रों में लगभग 40% वन नष्ट हो गए हैं। भारतवर्ष में 20वीं सदी के प्रारम्भ में लगभग 30% भाग में जंगल थे। सदी के अन्त में यह घटकर 19.4% रह गया।
वनोन्मूलन में मुख्य रूप से मानव की गतिविधियाँ सहायक हैं। मनुष्य अपनी कृषि की आवश्यकता हेतु, औद्योगीकरण हेतु, शहरीकरण हेतु, सड़क निर्माण हेतु वनों का नष्ट कर रहा है। पशुचारण वनक्षेत्रों को क्षति पहुँचाते हैं। अपरदन के फलस्वरूप मृदा को क्षति पहुँचती है। वनोन्मूलन के कारण जैव विविधता को क्षति पहुँचती है। वनोन्मूलन का एक और मुख्य कारण है अग्नि। जंगलों में लगने वाली आग वहाँ के पर्यावरण को ही नष्ट कर देती है।
पुनर्वनीकरण (Reforestation) के अन्तर्गत वनों को पुनः लगाया जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions