Doubtnut Promotions Sticky

लाल रुधिराणु अपघटन तथा लाल रुधिराणु निर्माण क्रिया को संक्षेप में समझाइए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

लाल रुधिराणु अपघटन (Haemolysis) क्षतिग्रस्त एवं मृत लाल रुधिराणुओं का अपघटन प्लीहा, यकृत में, होता है। इन अंगों की मैक्रोफेज कोशिकाएँ या भक्षी कोशिकाएँ (macrophages or phagocytes) रुधिराणुओं का भक्षण करके हीमोग्लोबिन को हीमेटिन (haematin) तथा ग्लोबिन (globin) में तोड़ देती हैं। होमेटिन से बिलिवर्डिन (biliverdin) तथा बिलिरुबिन (bilirubin) वर्णक बनते हैं जो मल के साथ शरीर से त्याग दिए जाते हैं। हीमेटिन का उपयोग पुनः रुधिराणु निर्माण में हो जाता है। लाल रुधिराणु निर्माण (Haemopoiesis or Erythropoesis)-भ्रूण अवस्था में यकृत, लाल अस्थिमज्जा, लसीका गाँठों, थाइमस ग्रन्थि आदि में रुधिराणुओं का निर्माण (erythropoesis) होता है। लेकिन वयस्क अवस्था में रुधिराणुओं का निर्माण केवल अस्थियों की लाल अस्थि मज्जा में रुधिरोत्पादक स्टेम कोशिकाओं (stem cells) द्वारा होता है। लाल रुधिराणुओं का निर्माण एरिथोब्लास्ट कोशिकाओं से होता है। आवश्यकता से अधिक लाल रुधिराणुओं का भण्डारण प्लीहा में होता है। आयरन (फैरस), विटामिन B12, फॉलिक अम्ल आदि लाल रुधिराणुओं के निर्माण को प्रभावित करते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions