Doubtnut Promotions Sticky

पादप कोशिका के उस कोशिकांग का नाम बताइए जो प्रकाश श्वसन के लिए उत्तरदायी है। संक्षिप्त टिप्पणी भी कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

परऑक्सीसोम (Peroxisomes)- सर्वप्रथम इसकी खोज टॉलबर्ट (Tolbert, 1969) ने की। ये झिल्लीयुक्त सूक्ष्म थैलियाँ (0.3 से 1.5um व्यास की) होती हैं। यह एकक झिल्ली से घिरी होती है। इनकी उत्पत्ति पूर्व उपस्थित परऑक्सीसोम्स से होती है। ये सामान्यतया प्रकाशीय श्वसन करने वाले पौधों में मिलती हैं। इन पौधों में प्रकाश की उपस्थिति में पौधे से O 2 के स्थान पर C O 2 मुक्त होती है। इनकी झिल्ली में NADH, साइटोक्रोम रिडक्टेज, एण्टीमायसिन-A आदि मिलता है। इनकी झिल्ली ऐमीनो अम्ल, यूरिक अम्ल आदि के लिए पारगम्य, परन्तु पिरिमिडीन-न्यूक्लियोटाइड के लिए अपारगम्य होते हैं। परऑक्सीसोम में परऑक्सीडेज, डी-ऐमीनो अम्लं ऑक्सीडेज आदि विकर मिलते हैं। जन्तुओं की कोशिकाओं में ये वसा उपापचय (fat metabolism) में सहायक होती हैं। ये वृक्क तथा यकृत कोशिकाओं में मिलती हैं। प्रकाश-श्वसन की क्रिया हरितलवक, परऑक्सीसोम तथा माइटोकॉण्ड्रिया तीनों में मिलकर होती है। यह क्रिया प्रकाश की तीव्रता, C O 2 की कम सान्द्रता तथा O 2 की अधिक सान्द्रता से उद्दीपित होती है। इस प्रक्रम में O 2 ग्रहण की जाती है।
स्फेरोसोम (Sphaerosomes) - ये गोलाकार, सूक्ष्म कोशिकांग हैं। ये एकक झिल्ली से बने होते हैं। ये केवल पादप कोशिकाओं में मिलते हैं। ये जन्तु कोशिका के लाइसोसोम के समान होते हैं। इनका व्यास 0.2-2 μ m तक होता है। इन्हें डेनजियई ने सर्वप्रथम स्फेरोसोम कहा। इनमें विकर जैसे फॉस्फेटेज, एस्टरेज, प्रोटिएज आदि मिलते हैं। इनका मुख्य कार्य वसा पदार्थों का संश्लेषण, स्थानान्तरण तथा संचय करना है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions