Doubtnut Promotions Sticky

(a) वे कौन-से विभिन्न तरीके हैं जिनके द्वारा एक विशेष लक्षण वाले व्यष्टि जीवों की संख्या समष्टि में बढ़ सकती है?
(b) समजात अंग की परिभाषा लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

(a) एक विशिष्ट लक्षण वाले व्यष्टि जीवों की संख्या समष्टि में निम्नांकित तरीकों से बढ़ सकती है-
(i) लैंगिक जनन के समय डी. एन. ए. प्रतिकृतियों में होने वाले परिवर्तन
(ii) उपार्जित लक्षण प्रायः आनुवंशिक नहीं होते हैं क्योंकि आनुवंशिक लक्षण लैंगिक जनन के समय डी. एन. ए. में होने वाले परिवर्तनों से उत्पन्न होते हैं।
(b) वे अंग जिनकी उत्पत्ति और मूल रचना समान हो लेकिन उनके कार्य भिन्न हों, उन्हें समजात अंग कहते हैं। जैसे- मनुष्य के हाथ और पक्षी के डैने।
समजात अंगों से यह निष्कार्ष निकलता है कि समान अंग भिन्न आवासीय दशाओं में किस प्रकार भिन्न दिखाने लगते हैं। अंततः नयी जीव जाति के उद्भव के लिए कच्चा माल उपलब्ध कराते हैं। अतः ऐसे अंग भिन्न दिखाई देने वाली विभिन्न स्पीशीज के बीच विकासीय संबंध को दिखाते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions