Doubtnut Promotions Sticky

खरपतवारों के विशिष्ट लक्षणों का उल्लेख कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

आवृतबीजी (एन्जियोस्पर्म) के विशिष्ट लक्षण (Specific Characters of Angiosperms)
आवृतबीजी (एन्जियोस्पर्म) के विशिष्ट लक्षण निम्नलिखित हैं
(1) मुख्य पौधा स्वपोषी बीजाणुउद्भिद होता है। ये शाक, झाड़ी, वृक्ष या आरोही होते हैं।
(2) पौधे समोद्भिद, जलोद्भिद, शुष्कोद्भिद या अधिपादप (epiphytes) होते हैं।
(3) पौधे एकवर्षीय, द्विवर्षीय या बहुवर्षीय होते हैं। ये आकार में वुल्फिया की भाँति सूक्ष्मदर्शीय तथा यूकेलिप्टस की भाँति विशालकाय होते हैं।
(4) पौधों में पुष्प, फल तथा बीज बनते हैं।
(5) जनन विशेष संरचना द्वारा होता है जिसे पुष्प कहते हैं। पुष्प रूपान्तरित तना होता है। पुष्प में चार चक्र ... (i) बाह्यदलपुंज, (ii) दलपुंज, (iii) पुमंग, (iv) जायांग होते हैं।
(6) बाह्यदलपुंज (calyx) व दलपुंज (corolla) सहायक चक्र और पुमंग (androecium) तथा जायांग (gynoecium) जनन चक्र कहलाते हैं। पुमंग नर जननांग तथा जायांग मादा जननांग होते हैं। पौधे एकलिंगी या द्विलिंगी होते हैं।
(7) ये विषमबीजाणुक (heterosporous) होते हैं। परागकोश में परागकण (लघुबीजाणु) तथा अण्डाशय में स्थित बीजाण्ड में गुरुबीजाणु बनते हैं। बीजाण्ड में गुरुबीजाणु बनते हैं।
(8) परागण कीट, वायु, जल, जन्तु, पक्षी आदि माध्यमों से होता है।
(9) इनमें दोहरा निषेचन तथा त्रिसंलयन पाया जाता है।
(10) त्रिगुणित भ्रूणपोष का निर्माण दोहरे निषेचन के फलस्वरूप होता है। भ्रूणपोष endosperm) विकासशील भ्रूण को पोषण प्रदान करता है।
(11) बीज अण्डाशय में स्थित होते हैं। बीज तथा फलावरण मिलकर फल बनाते हैं।
(12) द्विबीजपत्री बीज में दो बीजपत्र तथा एकबीजपत्री बीज में एक बीजपत्र होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions