Doubtnut Promotions Sticky

पुष्पासन पर स्थिति के अनुसार लगे पुष्पी भागों का वर्णन कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

पुष्पासन पर पुष्पी भागों का निवेशन (Insertion of Floral Parts on the Thalamus) पुष्पासन पर बाह्यदल, दल, पुंकेसर तथा अण्डप की स्थिति के आधार पर पुष्प निम्नलिखित तीन प्रकार के होते हैं-
(1) अधोजाय (Hypogynous)-इसमें जायांग पुष्पासन पर सर्वोच्च स्थान पर स्थित होते हैं, और अन्य अंग इसके नीचे होते हैं। इस प्रकार के पुष्पों में अण्डाशय ऊर्ध्ववर्ती (superior) होता हैं, जैसे-सरसों, गुड़हल, टमाटर आदि।
ocr_image
(2) परिजाय (Perigynous)—इसमें पुष्पासन पर जायांग तथा अन्य पुष्पीय पत्र लगभग समान ऊँचाई पर स्थित होते हैं। इसमें अण्डाशय आधा अधोवर्ती या आधा ऊर्ध्ववर्ती होता है, जैसे—गुलाब, आडू आदि में। इसमें पुष्पासन तथा अण्डाशय संयुक्त नहीं होते।
(3) उपरिजाय या अधिजाय (Epigynous)– इसमें पुष्पासन के किनारे वृद्धि करके अण्डाशय को घेर लेते हैं और अण्डाशय से संलग्न हो जाते हैं। अन्य पुष्पीय भाग अण्डाशय के ऊपर स्थित होते हैं, जैसे-अमरूद, अनार, लौकी आदि में।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions