Doubtnut Promotions Sticky

पादप में जल परिवहन हेतु मूलदाब क्या भूमिका निभाता है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

मूलदाब (Root Pressure)
मूल वल्कुट (root cortex) की कोशिकाओं की स्फीत-(आशून) अवस्था के कारण विकसित वह दाब जो अवशोषित जल को जाइलम, में धकलने हेतु उत्तरदायी होता है मूलदाब (root, pressure) कहलाता है। मूलदाब के फलस्वरूप जल जाइलम वाहिकाओं में प्रवेश करके तने में कुछ ऊँचाई तक ऊपर चढ़ता है। जड़ के जाइलम में उत्पन्न दाब, जो जड़ की उपापचयी क्रियाओं से उत्पन्न होता है, मूलदाब कहलाता है।
मूलदाब सामान्यतया +1 से +2 बार (bars) तक होता है। इससे जलं कुछ ऊँचाई तक चढ़ सकता है। शाकीय पौधों में मूलदाब के द्वारा रसारोहण हो सकता है। बिन्दुस्त्राव (guttation) का भी यही कारण है। शुष्क मृदा में मूलदाब उत्पन्न नहीं होता। बहुत-से पौधों, जैसे-अनावृतबीजी (gymnosperms) में मूलदाब उत्पन्न ही नहीं होता। अत: आधुनिक मतानुसार रसारोहण में मूलदाब का विशेष कार्य नहीं है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions