जल जीवन के लिए अनिवार्य है। जल के कौन-से गण इसे पृथ्वी पर सभी जैविक गणों के लिए उपयोगी बनाते हैं?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जल के गुण-1. जल एक लघु अणु (small molecule) है जो कलाओं (membrane) से होकर आसानी से निकलता है।
2. सजीवों में यह एक सार्वत्रिक विलायक (universal solvent) के रूप में उपस्थित होता है।
3. जल अणुओं के बीच से हाइड्रोजन बन्ध इसे तरलता (fluidity) प्रदान करते हैं। जल की विलायक प्रकृति कोशिकाद्रव्य में जल के विसरण व कोशिका से बाहर परिवहन में सहायक है।
4. यह प्रोटीन व नाभिकीय अम्लों जैसे अणुओं की त्रिविमीय कार्यिकीय संरचना बनाए रखने में सहायक है।
5. जल आयनित होकर H+OH आयन प्रदान करता है।
6. जल रासायनिक अभिक्रियाओं के लिए आदर्श माध्यम बनाता है।
7. जल जीव का आन्तरिक पर्यावरण समान बनाए रखने (साम्यावस्था) में सहायक हैं। यह निश्चित ताप, निश्चित pH बनाए रखने में सहायक है।
8. बड़े अणु जल की उपस्थिति में ही छोटे अणुओं में टते हैं (जल अपघ्रटन)।
9. छोटे अणु जल के अण की हानि से जड़कर बड़े अणु का निर्माण कर देते हैं।
10. जल की विशिष्ट ऊष्मा, केशिकात्व, संसंजकता, असंजकता आदि भी इसे जीवन हेतुं उपयोगी बनाते हैं।

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions