Doubtnut Promotions Sticky

पादप हॉर्मोन्स के निर्माण स्थल एवं परिवहन पर टिप्पणी लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

ऑक्सिन (Auxins)-इनका संश्लेषण विभज्योतक में होता है। इसका संवहन एक कोशिका से दूसरी कोशिका में सक्रिय विसरण द्वारा होता है। इसमें ऊर्जा व्यय होती है। ऑक्सिन का वितरण एकदिशीय होता है। ऑक्सिन का प्रभाव मुख्यतः स्थानीय होता है।
जिबरेलिन (Gibberellins)-इसका संश्लेषण तरुण पत्तियों, कलिकाओं, बीजों और जड़ों में होता है। इसका परिवहन जाइलम व फ्लोएम द्वारा होता है। यह पूरे पौधे को प्रभावित करता है।
साइटोकाइनिन्स (Cytokinins)-इसका संश्लेषण मुख्यतः जड़-शीर्ष पर या अंकुरित बीजों में होता है। ये जड़ों से जाइलम द्वारा तने में पहुँचते हैं।
ऐब्सिसिक अम्ल (Abscisic acid)-इसका संश्लेषण कैरोटीनॉइड्स (carotenoides) में होता है। यह जाइलम, फ्लोएम तथा मृदूतक कोशाओं से पूरे पौधे में वितरित होता है। इसका स्थानान्तरण अधूवीय होता है।
एथिलीन (Ethylene)-इसका निर्माण मेथिओनीन (methionine) नामक ऐमीनो अम्ल से होता है। यह जीर्णावस्था वाले पुष्पों, पके फलों, तने के शीर्ष, जड़ों आदि से वायु में मुक्त होती है। इसका स्थानान्तरण वायु के माध्यम से होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions